Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त! कई पर होगी अभी और कार्रवाई

पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त! कई पर होगी अभी और कार्रवाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार बड़े बदलावा और एक्शन की तैयारी में है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाल को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। सूत्रों की माने तो एनटीए ने इन अरोपों के बीच 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। यह फैसला पेपर लीक विवाद के बाद एनटीए में किए जा रहे व्यापक सुधारों का हिस्सा माना जा रहा है।

पढ़ें :- NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तिथि की घोषणा, NTA ने परीक्षार्थियों व अभिभावकों से की खास अपील

दरअसल, सरकार का उद्देश्य एजेंसी की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुरक्षित बनाना है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में छात्रों का भरोसा मजबूत हो सके। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय एनटीए में व्यापक सुधारों पर बात कर सकता है। यह संभावित घोषणा ऐसे समय में होने जा रही है, जब 2026 नीट पेपर लीक के कथित मामले के बाद एनटीए की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और परीक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने की मांग तेज हो गई है।

Advertisement