Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS अफसरों का तबादला, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए कमिश्नर

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS अफसरों का तबादला, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए कमिश्नर

By Kalpna Pandey 
Updated Date

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव का असर मंडलायुक्त से लेकर आयुष, ग्राम्य विकास, जल निगम, नियोजन और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर पड़ा है। सबसे अहम बदलाव मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल में देखने को मिला है। तबादला सूची के मुताबिक, अब तक अलीगढ़ की मंडलायुक्त रहीं संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की नई जिम्मेदारी को प्रशासनिक स्तर पर अहम माना जा रहा है।

पढ़ें :- IAS-PCS Transfers: UP में देर रात हुआ बड़ा प्रशा​सनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

आयुष और ग्राम्य विकास विभाग में भी बदलाव

फेरबदल के तहत गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष और मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, ग्राम्य विकास बनाया गया है। चैत्रा वी. को आयुष विभाग से हटाकर राजस्व परिषद में सदस्य (प्रशासनिक) की जिम्मेदारी दी गई है।

 

पढ़ें :- BJP सरकार संविधान, लोकतंत्र विरोधी है...कर रही है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

 

जल निगम में बदली जिम्मेदारियां

जल निगम से जुड़े पदों पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। रवींद्र कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद से मुक्त किया गया है। वहीं मासूम अली सरवर को इन पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. राज शेखर को जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर सचिव, नियोजन विभाग और महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं योगेश कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

सहकारिता और सूचना आयोग में भी नई तैनाती

पढ़ें :- हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की : सीएम योगी

कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता बनाया गया है। वहीं गुरर्ला श्रीनिवासुलु को उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अमृत पाल कौर को सहकारी चीनी मिल्स संघ का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। तबादला सूची में देवेंद्र कुमार पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, अमृत त्रिपाठी और ओम प्रकाश राय समेत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। इस व्यापक फेरबदल के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर नई तैनातियों के साथ कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

UP में प्रशासनिक फेरबदल क्यों अहम?

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किया गया यह फेरबदल शासन के कई महत्वपूर्ण विभागों को प्रभावित करता है। नगर विकास, जल निगम, ग्राम्य विकास, आयुष, सहकारिता, राजस्व, उच्च शिक्षा, पशुधन और उपभोक्ता मामलों जैसे विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

Advertisement