Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट, 33 पैसे की गिरावट के साथ 94.11 के स्तर पर बंद हुआ

डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट, 33 पैसे की गिरावट के साथ 94.11 के स्तर पर बंद हुआ

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई: ईरान युद्ध का हल नहीं निकलने और कच्चे तेल की कीमत में उछाल से रुपये पर दबाब बढ़ा है। इसके चलते रुपये फिर टूट रहा है।  भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे सत्र में भी जारी रहा। गुरुवार को यह 33 पैसे की गिरावट के साथ 94.11 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में शांति वार्ता के अनिश्चित दौर में चले जाने के कारण, रुपये ने एक महीने में दूसरी बार 94 का स्तर तोड़ दिया।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा की वैश्विक मांग बढ़ने के बीच, घरेलू शेयरों की भारी बिकवाली और विदेशी फंडों की लगातार निकासी ने भी घरेलू मुद्रा पर और दबाव डाला है, जिसने एक सप्ताह में 1 प्रतिशत से अधिक का नुकसान झेला है।

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 94.03 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दिन के निचले स्तर 94.17 तक गिर गया। दिन के दौरान यह 93.98 के उच्चतम स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.11 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जिससे पिछले बंद स्तर की तुलना में इसमें 33 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

 

Advertisement