Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. 248 करोड़ के मामले में ED का बड़ा एक्शन, हरियाणा के पूर्व मंत्री के घर, फार्महाउस पर छापेमारी

248 करोड़ के मामले में ED का बड़ा एक्शन, हरियाणा के पूर्व मंत्री के घर, फार्महाउस पर छापेमारी

By Sushil Sah 
Updated Date

गुरुग्राम। आज, 17 सितंबर 2026 को ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई वाटिका लिमिटेड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी की कार्रवाई गुरुग्राम स्थित उनके आवास और फार्महाउस समेत कुछ अन्य परिसरों से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

पढ़ें :- जम्मू में सनसनीखेज वारदात, 35 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से मौत

ब​ता दें कि यह मामला करीब 248 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ा है। ED की पिछली जांच के मुताबिक, वाटिका समूह की चार परियोजनाओं में 659 निवेशकों ने लगभग 248 करोड़ रुपये लगाए थे। एजेंसी का आरोप है कि इनमें से कई परियोजनाएं पूरी नहीं हुईं और निवेशकों को उनके फ्लैट या संपत्तियों के कन्वेयंस डीड यानी ‘संपत्ति हस्तांतरण विलेख’ नहीं मिले। पहले भी ED इस मामले में संपत्तियों को अटैच कर चुकी है। एजेंसी के मुताबिक, करीब 68.59 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही अटैच की जा चुकी हैं। जांच का मुख्य फोकस निवेशकों से प्राप्त रकम, उसके इस्तेमाल और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े वित्तीय लेनदेन पर है।

फिलहाल इस कार्रवाई में ED की टीमें दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय सबूतों की जांच कर रही हैं। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ और जांच आगे किस दिशा में बढ़गी, इसकी जानकारी एजेंसी की कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आ पाएगी।

Advertisement