नई दिल्ली। थाईलैंड (Thailand) के फुकेट में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आग तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी, उस इमारत में गाड़ियां किराए पर देने का बिजनेस था और आग तेजी से आसपास की इमारतों में भी फैल गई।
पढ़ें :- बैंकॉक के स्कूल में खूनी खेल, 8वीं के छात्र ने की फायरिंग, टीचर समेत 4 की मौत, मचा हड़कंप
पुलिस ने बताया, कि आज तड़के फुकेत के पातोंग में लगी भीषण आग के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है और 36 लोग घायल हो गए। यह आग सुबह करीब 03:20 बजे फांग मुआंग साई कोर रोड (Phang Mueang Sai Kor Road) पर स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग (Commercial Building) में लगी और आसपास की इमारतों तक फैल गई। दमकलकर्मियों ने लगभग 40-50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।