गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से विदेशी पिस्तौल और अन्य संदिग्ध सामान बरामद करने की जानकारी दी है। आरोपियों से पुलिस अब पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और उनका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था?
पढ़ें :- दिल्ली में गजब का ड्रामा! CM थलपति विजय से गले मिलने की जिद, जंतर-मंतर के पास सड़क पर लेट गई महिला
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी के दौरान उनके बारे में अहम जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया। कथित तौर पर तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी पिस्तौल बरामद हुई। हथियार को जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस इसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
किस मकसद से लाए गए थे हथियार?
जांच एजेंसियों का ध्यान इस बात पर है कि आरोपियों के पास हथियार कैसे पहुंचे और क्या उनका किसी आपराधिक गिरोह या अन्य नेटवर्क से संबंध है? इसके अलावा पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, दिल्ली में दहशत फैलाने की साजिश और हथियारों के इस्तेमाल की योजना को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।
आगे की जांच जारी
पढ़ें :- गैंगरेप के बाद दिल्ली के पार्कों की खुली पोल, 190 हाई रिस्क पर, 520 में लाइटिंग की कमी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरूग्राम पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ हथियारों की सप्लाई चेन की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार युवकों ने पहले किसी वारदात को अंजाम दिया था या नहीं और उनके संपर्क में कितने और कौन—कौन लोग शामिल थे। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।