Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चुनाव के बीच झारखंड BJP में बड़ा फेरबदल, डॉ. रविन्द्र कुमार राय को बनाया गया प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष

चुनाव के बीच झारखंड BJP में बड़ा फेरबदल, डॉ. रविन्द्र कुमार राय को बनाया गया प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़तती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके बीच भाजपा ने झारखंड में बड़ा फेरबदल किया है। चुनाव के बीच भाजपा ने वहां पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पढ़ें :- 900 करोड़ रुपये के कोडीन सिरप कांड में जज को प्रभावित करने की कोशिश, हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने खुद को केस से किया अलग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. रविन्द्र कुमार राय, पूर्व सांसद को भाजपा झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। झारखंड में बीजेपी ने ये बदलाव उस समय किया है जब प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं।

दो चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 13 और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे।

पढ़ें :- Mountaineer Nirmal Purja: ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तूफान में निर्मल पुरजा समेत 10 इंटरनेशनल क्लाइंबर लापता
Advertisement