Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC ने श्रीलंका को दिया बड़ा झटका, छीनी पहले विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

ICC ने श्रीलंका को दिया बड़ा झटका, छीनी पहले विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC Women’s Championship Trophy 2027: आईसीसी ने 2027 विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। टूर्नामेंट के पहले एडिशन की मेजबानी श्रीलंका से छीन ली गई है। आईसीसी ने यह कदम सरकारी दखल पर आपत्ति जताने के बाद उठाया है। अब 14 से 28 फरवरी तक इस टूर्नामेंट को किसी दूसरे देश में शिफ्ट किया जाएगा। जिसमें भारत समेत छह देश हिस्सा लेंगे।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) का कामकाज सरकार की बनाई ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी देख रही है, जोकि आईसीसी के नियमों के खिलाफ है। नियमों के अनुसार, आईसीसी के सदस्य बोर्ड को सरकार के हस्तक्षेप के बिना स्वतंत्र रूप से काम करना होता है। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शाफ्टर ने विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीने जाने की पुष्टि की है। शाफ्टर ने कहा कि टूर्नामेंट श्रीलंका से बाहर होगा, लेकिन नए मेजबान का फैसला अभी नहीं हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी श्रीलंका में जल्द चुनाव कराने और निर्वाचित क्रिकेट बोर्ड बहाल करने की मांग कर रहा है। बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के प्रतिनिधियों को आईसीसी बोर्ड की बैठकों में शामिल होने की अनुमति भी नहीं है। अगर बोर्ड पर सरकारी हस्तक्षेप नहीं हटता तो बैन भी लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027, का पहला एडिशन 14 से 28 फरवरी 2027 तक टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है। इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान होने के कारण श्रीलंका को टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिलनी थी। फिलहाल, अब श्रीलंका के क्वालिफिकेशन की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी
Advertisement