Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. असम में बड़ा रेल हादसा, सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, बचाव अभियान जारी

असम में बड़ा रेल हादसा, सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, बचाव अभियान जारी

By Sushil Sah 
Updated Date

गुवाहाटी। असम में आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां गुवाहाटी के समीप डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत छह डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे प्रशासन में इस दर्दनाक हादसे के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गए हैं।

पढ़ें :- दिल्ली छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी FIR होगी रद्द! केंद्र सरकार ने SC में दाखिल की अर्जी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज बुधवार यानी 11 नवम्बर 2026 को सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर कामरूप (Metropolitan) जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन के समीप हुआ। बता दें कि ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता से मिजोरम के सैरांग जा रही थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए एक्सप्रेस को रिसीव किया जा रहा था। इस दौरान लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके चलते इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे की पुष्टि नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने की है। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, उसके बाद रेलवे की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि इस हादसे के बाद रेलवे की ओर से रिकवरी ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और महाप्रबंधक भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर रवाना हुए हैं। साथ ही यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

इस हादसे के कारण पूर्वोत्तर की रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे की टीमें पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और रेल यातायात बहाल करने में लगातार जुटी हुई हैं। फिलहाल हादसे के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026: दूर रहकर भी फिकी नहीं पड़ेगी रिश्तों की मिठास, वक्त रहते भाई तक ऐसे पहुंचाएं अपनी राखी
Advertisement