Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा: आधा दर्जन से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतरे, दो यात्रियों की मौत

यूपी के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा: आधा दर्जन से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतरे, दो यात्रियों की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई है। यहां पर चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए हैं। इस घटना के बाद वहां पर चीख पुकार मच गई। मौके पर दो शव अभी तक देखे गए हैं, जबकि कई यात्री घायल हैं। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे हैं। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिले की सारी एंबुलेंस घटनास्थल पर बुलाई गई है।

पढ़ें :- सरकार ने 60 दिन के इमरजेंसी उपाय के तहत राज्यों को उपलब्ध कराया PDS केरोसिन

पढ़ें :- “दो दिन की तिथि ने बढ़ाया कन्फ्यूजन! जानिए 2026 में कब है महावीर जयंती”

सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं। रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। घायलों को रेलवे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल हादसे का कारण नहीं पता चल पा रहा है।

Advertisement