sawan 2025 : सावन में अक्सर घरों में लोग लहसुन और प्याज का सेवन नही करते हैं। इसी कारण कुछ लोग एक महीने तक बड़े मुश्किल से खाना खाते हैं। इस अब को देखते हुए आप हम आपके लिए बिना लहसुन प्याज से बना सेव टमाटर की सब्जी की रेसिपि लेकर आए हैं। जो की बहुत ही टेस्टी बनेगा । इसे आप ज़रूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए आपको टमाटर, रतलामी सेव, हरी मिर्च, अदरक, हींग, जीरा, हरा धनिया, सरसों, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, नमक, गुड़ और घी की जरूरत पड़ेगी।
पढ़ें :- Hot parathas in winter : सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
सब्जी बनाने की विधि
Step 1 : सेव टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको टमाटर को धोकर दरदरा पीस लेना है। अब हरी मिर्च और अदरक को भी दरदरा करके पीस लीजिए।
Step 2 : इसके बाद पैन में घी निकालकर गर्म कर लीजिए। इस पैन में हींग, जीरा और सरसों डालकर इन्हें चटकने दीजिए और फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक और टमाटर भी डाल दीजिए।
Step 3 : अब आपको पैन में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक को भी एड कर लेना है। हल्की आंच पर टमाटर को अच्छी तरह से भून लीजिए।
पढ़ें :- Vegetable Soup : सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद
Step 4 : जब टमाटर और सभी मसाले अच्छी तरह से कुक हो जाएं, तब इस सब्जी में गरम मसाला, पानी और गुड़ का एक छोटा टुकड़ा भी डाल दीजिए।
Step 5 : आखिर में आपको इस सब्जी में रतलामी सेव और कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया मिलाना है। बिना लहसुन और प्याज की सेव टमाटर की सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है।
ये सब्जी आपके घर में सबको बहुत पसंद आएगी । आप इसे चावल ,पराठा ,रोटी किसी के साथ खा सकते हैं। बिना लहसुन प्याज के सेव टमाटर की सब्जी आप के सावन को और स्पेशल बना सकती है। इसे आप ज़रूर ट्राई करें।