सुबह नाशते में अक्सर लोग पोहा ,उपमा या फ्राई राइस लेना प्रिफर करते है। खासकर फ्राई राईस का डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। अब मार्केट वाली फ्राई राईस खाने से पहले हैल्थ के बारे में सोचना पड़ता है। कहीं तेल बेकार तो नही पड़ा है। तो आज हम आपके लिए बिलकुल रेस्टोरेंट जैसे फ्राई राइस रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप घर पर बना सकते हैं।ये रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां डाल सकते हैं, जिससे यह और भी हेल्दी और टेस्टी बन जाती है। आइए जानते हैं
पढ़ें :- Hot parathas in winter : सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
कितने लोगों के लिए : केवल 2 लोग के लिए
सामग्री :
- मिक्स सब्जियां (बारीक कटी हुई): 1.5 कप (गाजर, बीन्स, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, हरे प्याज का सफेद भाग)
- पके हुए चावल: 2 कप
- अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
- सोया सॉस: 1.5 – 2 चम्मच
- चिली सॉस: 1 चम्मच
- विनेगर: 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: 2-3 चम्मच
- हरे प्याज का हरा भाग: 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
Step 1 – आपके चावल पके हुए और ठंडे हों। अगर गरम चावल का उपयोग करेंगे तो वे स्टिकी हो सकते हैं। बचे हुए चावल सबसे अच्छे रहते हैं।
पढ़ें :- Vegetable Soup : सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद
Step 2 –एक बड़ी कड़ाही को तेज आंच पर गरम करें। इसमें तेल डालें और जब तेल गरम होकर हल्का धुआं देने लगे, तो आंच थोड़ी कम कर दें।
Step 3 – अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट (या बारीक कटा हुआ अदरक-लहसुन) डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें, जब तक कच्ची महक न चली जाए।
Step 4 – तुरंत बाद कटी हुई गाजर, बीन्स और हरे प्याज का सफेद भाग डालें। तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनें। हमें सब्जियों को ज्यादा नही पकाना चाहिए वे हल्की क्रिस्पी रहनी चाहिए।
Step 4- अब इसमें शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर 1-2 मिनट और भूनें।
Step 5 –अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका, काली मिर्च पाउडर और नमक (ध्यान रहे, सोया सॉस में भी नमक होता है) डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तुरंत बाद पके हुए ठंडे चावल डालकर हल्के हाथों से मिलाएं ताकि सॉस और सब्जियां चावल में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं और चावल टूटे नहीं।
पढ़ें :- Jaggery in winter : सर्दियों में गुड़ के हैं कई फायदे , जानें सेवन का सही तरीका
Step 6 –2-3 मिनट तक तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। इससे चावल में रेस्टोरेंट वाला फ्लेवर आएगा।