Jharkhand Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा की तरफ से ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार झारखंड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें :- लोकसभा में सुप्रिया सुले का मोदी सरकार हमला, बोलीं- समोसा चीन के पैसे से, चाय पाकिस्तान के पैसे से आई है, ये सब अब नहीं चलने वाला...
मुख्यमंत्री ने कहा, मैं तो अयोध्या, प्रभु राम की पावन धरा से आपके बीच में आया हूं। जो लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाएगा आज वे देख रहे हैं…यही राजद, JMM और कांग्रेस के लोग थे जो राम मंदिर के निर्माण के मार्ग में बाधक थे और जैसे ही देश की जनता ने निर्णय देते हुए दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता पीएम मोदी को देश की कमान सौंपी मात्र 2 वर्षों में 100 वर्षों की समस्या का समाधान हो गया है।
उन्होंने आगे कहा, ये पत्थरबाज पहले कश्मीर में भी थे याद करना आज पत्थरबाज राम राम सत्य की यात्रा पर जा चुके हैं। एक पत्थरबाज पहले भी थे और 2017 के पहले ये यूपी में भी थे, इनके आका यूपी को लूटते थे। कोई खनन माफिया के रूप में तो कोई भू माफिया के रूप में तो कोई पशु माफिया के रूप में यूपी की जनता को लूटते थे। उसके बदले उन पत्थरबाजों को पाल-पोसकर पर्व और त्यौहारों में विघ्न डाले जाते थे। आज जितने माफिया-गुंडे उत्तर प्रदेश के थे वे या तो उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं।
बंटिये मत…
अपनी ताकत का अहसास कराएंगे तो यह जो पत्थरबाज हैं,
पढ़ें :- लोकसभा में डिंपल यादव का हमला, बोले- 'बच्चों को नहीं झुका पाए, इसलिए उनकी आवाज दबाई गई'
आपके लिए झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे… pic.twitter.com/cgLg0ads8I
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 5, 2024
इसके साथ ही कहा, आज यूपी सुरक्षित है। यूपी में पर्व और त्यौहारों पर विघ्न बाधा नहीं होती है। 2017 से पहले कावंड यात्रा नहीं निकालने दी जाती थी लेकिन आज कावंड यात्रत्रियों पर हेलीकाप्टर से फूलों की बरसा होती है। ताकत का एहसास कराईए ये पत्थरबाज आपके लिए सड़कों पर झाडू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे। ये बजरंगी पताका हर घर में दिखाई देगी। उस ताकत का एहसास कराने के लिए ये चुनाव आपके पास है।
उन्होंने आगे कहा, बंटिए मत जाति के नाम पर…जाति के नाम पर बांटने वाले लोग वही हैं जो लोग जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटेंगे लेकिन जब आप पर संकट आयेगा तो कोई साथ नहीं खड़ा होगा। यही कांग्रेस करती है।
पढ़ें :- Video Viral -तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार सड़क पार कर रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत