मुंबई। फिटनेस आइकन और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने आज अपनी कुछ खूबसूरत हॉट और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया है।
पढ़ें :- मलाइका अरोड़ा ने खरीदी धांसू Thar Roxx Star Edition, जानिए कीमत और शानदार फीचर्स
पढ़ें :- वायरल वीडियो पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, खेसारी लाल यादव की मौजूदगी में स्ट्रे डॉग से कथित दुर्व्यवहार पर जताई नाराजगी
मलाइका ने शेयर की तस्वीरें
मलाइका ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में मलाइका व्हाइट रंग के बाथरोब को पहनकर फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। लोकेशन की बात करें तो देखने में यह किसी लग्जरी होटल जैसा लग रहा है।
मलाइका का लुक
मलाइका ने व्हाइट बाथरोब (White Bathrobe) पहना हुआ है। इस लुक में भी मलाइका काफी हॉट दिख रही हैं। मलाइका ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप किया हुआ है। उन्होंने धूप का मजा लेते हुए आराम से पोज दिए। कम मेकअप, प्राकृतिक रोशनी और सहज अंदाज में उनकी तस्वीरें बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
फैंस के रिएक्शन
पढ़ें :- सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर मलाइका अरोड़ा का करारा जवाब, कहा- बोल्डनेस और ज्यादा ओपन होना ही है उनकी ताकत
मलाइका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट्स में मलाइका को ‘बहुत खूबसूरत’, ‘ग्लैमरस’ और ‘हॉट’ बताया है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि मलाइका अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफ स्टाइल की वजह से उनकी उम्र के साथ और भी अच्छी लगती जा रही हैं।
मलाइका अरोड़ा का करियर
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एमटीवी वीजे (VJ) के रूप में शुरुआत की और बॉलीवुड में अपने शानदार आइटम सॉन्ग्स जैसे ‘छैया छैया’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ से बड़ी पहचान बनाई। इसके अलावा, वह एक सफल मॉडल, फिल्म निर्माता और कई रियलिटी टीवी शोज की जज भी रही हैं।