Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. इवेंट में बला की खूबसूरत लग रहीं थीं मलाइका, उर्फी, नुसरत और तमन्ना ने अलग लुक से बिखेरा जलवा, देखे फोटोज

इवेंट में बला की खूबसूरत लग रहीं थीं मलाइका, उर्फी, नुसरत और तमन्ना ने अलग लुक से बिखेरा जलवा, देखे फोटोज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एक इवेंट में चार चांद लगाने पहुंची मलाइका अरोड़ा, तृप्ति डिमरी, नुसरत भरुचा ने अपनी खूबसूरती से जलवा बिखेरा। इस दौरान तृप्ति डिमरी फेयरी लुक में नजर आईं। तृप्ति ने ब्लैक कलर के नेट गाउन में पहना था। जिसमें वो बला की खूबसूरत दिख रही थीं।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

वहीं इवेंट में मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर के डीपनेक और हाई स्लिट ड्रेस में पहुंची। मलाइका ने ड्रेस को ग्रीन जूलरी के साथ पेयर किया था। रेड ड्रेस में पश्मीना रोशन भी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक सिंपल रखा। व्हाइट हॉल्टर नेक टॉप और ब्लैक हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बला की हसीन दिख रही थीं।

पढ़ें :- शादी के चार साल बाद बेबी डॉल सिंगर का पति से रिश्ता खत्म, सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी

स्मोकी आई मेकएप और टायड हेयर उनके इस लुक के साथ काफी सूट कर रहा था। वामिका गब्बी का लुक इस दौरान सबसे हटकर रहा। वे ब्लैक ड्रेस के साथ चेहरे पर मैचिंग नेट का मास्क पहने दिखीं। ऑप शोल्डर गोल्डन बॉडीकॉन में खुशी कपूर बेहद स्टनिंग दिख रही थीं।

इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग जूलरी और क्लच भी कैरी किया था। तमन्ना इवेंट पर एकदम अलग लुक में नजर आयीं। उन्होंने मरून ब्लेजर-पैंट के साथ ब्राउन लेदर जैकेट पहना था। इसके साथ गले में गोल्डन चेन और खुले बालों के साथ वे काफी प्यारी लग रही थीं। वहीं अपने आउटफिट से लोगो को हैरान कर देने वाली उर्फी इवेंट में गोल्डन कलर का सेमी ट्रांसपेरेंट बॉडीकॉन पहने नजर आईं।

पढ़ें :- रामायण फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर, बोले-'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'
Advertisement