135th Ambedkar Jayanti: भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती सोमवार (14 अप्रैल) को मनाई जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत देश के तमाम नेताओं ने डॉ. आंबेडकर को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शपथ लेती है कि वह संविधानिक मूल्यों व लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।
पढ़ें :- सुपर-इंटेलिजेंट कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े खतरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एंथ्रोपिक के CEO बोले- AI की रफ्तार लगाना होगा ब्रेक, मस्क-ऑल्टमैन सहमत
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बाबासाहेब डॉ आंबेडकर ने हम देशवासियों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित — भारत का संविधान — दिया जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए सबसे शक्तिशाली औज़ार है। उन्होंने देश की प्रगति व एकता के लिए समावेशिता को अपना परम कर्तव्य बताया और सभी के अधिकारों की रक्षा करने पर पुरज़ोर बल दिया। उनकी 135 वीं जयंती पर हम सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के उनके विचारों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता पुनः दोहराते हैं। कांग्रेस पार्टी ये शपथ लेती है कि हम संविधानिक मूल्यों की रक्षा व लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।’
बाबासाहेब डॉ आंबेडकर ने हम देशवासियों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित — भारत का संविधान — दिया जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए सबसे शक्तिशाली औज़ार है।
उन्होंने देश की प्रगति व एकता के लिए समावेशिता को अपना परम कर्तव्य बताया और… pic.twitter.com/Sxo4NNVDRu
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 14, 2025
पढ़ें :- भाजपा के कद्दावर नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी एक्स पोस्ट के जरिये बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।’
भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।
देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। pic.twitter.com/CZMHwIRzDP
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 14, 2025
पढ़ें :- Petrol Diesel Price Today : घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियो ने तेल की नई कीमतों का किया ऐलान, चेक करें रेट