Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता दीदी के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है…पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह

ममता दीदी के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है…पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार पश्चिम बंगाल के कांथी में कहा कि, 5 चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। इन 5 चरणों के चुनाव में मोदी जी 310 सीट पार कर गए हैं। ममता दीदी के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार बंगाल में भी 30 सीटें नरेन्द्र मोदी जी की झोली में जाने वाली हैं। बंगाल में भाजपा की 30 सीटें आते ही, ये TMC खंड-खंड हो जाएगी और ममता दीदी की सरकार की विदाई हो जाएगी।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

उन्होंने आगे कहा कि, 70 साल से कांग्रेस और TMC राम मंदिर को रोककर बैठे थे। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ममता दीदी को भी दिया गया था। लेकिन वो प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या नहीं गई। वो इसलिए नहीं गई, क्योंकि वो अपने वोटबैंक से डरती हैं।

अमित शाह ने कहा, ममता जी हार से बुरी तरह डरी हुई हैं। कल मुझे यहां पहुंचते ही पता चला कि शुभेंदु दा कर घर पर पुलिस ने रेड की है। ममता दीदी हम भाजपा वाले हैं, आपकी पुलिस से हम नहीं डरते। ये शुभेंदु अधिकारी जी का क्षेत्र है। मैं यहां कहकर जाता हूं कि ममता दीदी इनपर जितना अत्याचार करेगी, भाजपा शुभेंदु जी को उतना ही बड़ा आदमी बनाएगी।

साथ ही कहा, बंगाल में राजनीतिक हिंसा ने लोकतंत्र को लगभग समाप्त कर दिया है। यहां पंचायत के चुनाव हुए, जिनमें 200 से ज्यादा लोग मारे गए। मगर मैं आपसे कहना चाहता हूं कि इस बार आप मत डरना, क्योंकि 5 चरण के चुनाव में ममता के गुंडे किसी का बाल भी बांका नहीं कर पाए। मोदी जी की सारी योजनाएं ममता बनर्जी रोक कर बैठी हैं। पीएम आवास योजना के अंतर्गत बिहार में 87 लाख पक्के घर बनें, जबकि बंगाल में सिर्फ 38 लाख घर बन पाए। जल जीवन मिशन से बिहार के 96% घरों में पानी पहुंचा, जबकि बंगाल में सिर्फ 39% घरों तक पानी पहुंचा।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

 

Advertisement