Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ममता बनर्जी बोलीं- पश्चिम बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर, यूपी में तो पीड़ित को ही बना दिया जाता है आरोपी

ममता बनर्जी बोलीं- पश्चिम बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर, यूपी में तो पीड़ित को ही बना दिया जाता है आरोपी

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने गुरुवार को कोलकाता में दावा किया कि बंगाल देश के अन्य राज्यों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि आज यूपी में अगर लड़कियां न्याय मांगने जाती हैं तो पीड़ितों को ही आरोपी बना दिया जाता है। लेकिन हम यहां ऐसा नहीं करते। अगर मेरे लड़के-लड़कियां (पार्टी कार्यकर्ता) दोषी हैं तो मैं तो उन्हें भी नहीं छोड़ती। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो फर्जी वीडियो प्रसारित कर रहे हैं।

पढ़ें :- अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, मैं भी इन्हें यही कहूंगा-डरो मत-भागो मत...राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना

 

बनर्जी ने कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या कह रहा है? मैं अपने लोगों के लिए लोकतंत्र की परवाह करती हूं। जिन लोगों ने दुर्जा पूजा मनाई थी उन्होंने ईद का जश्न भी मनाया। हम सभी त्योहार एक साथ मिलकर मनाते हैं। ममता ने कहा कि हमारी सरकार को 11 साल हो गए हैं। मैंने इन 11 साल में क्या किया है, इसे लेकर अगर किसी में हिम्मत है तो वह मुझको चुनौती दे सकता है और मेरा सामना कर सकता है।

इस दौरान बंगाल की सीएम ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा (women safety) का उदाहरण देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) को घेरने की कोशिश की। ममता बोलीं, ‘यूपी में इंसाफ मांगने गई पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है। लेकिन, बंगाल में हम ऐसा नहीं करते। हम अपनी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ते, अगर वे दोषी हैं।’ इसके बाद, ममता ने विरोधियों निशाना साधते हुए कहा, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो नकली वीडियो (Video) प्रसारित करते रहते हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे परवाह नहीं है कि दूसरे मेरे बारे में क्या कहते हैं? मुझे अपने लोगों के लिए लोकतंत्र की परवाह है। बंगाल में दुर्गा पूजा (Durga Puja) मनाने वाले भी ईद (Eid) भी मनाते हैं। हम सभी त्योहार एक साथ मनाते हैं।’

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'शोनार बांग्ला' का संकल्प करेगी पूरा, ये 'मोदी की गारंटी' है: सीएम योगी

‘आम जनता को ठग रही है केंद्र सरकार’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे खिलाफ बातें बनाने से या लोगों को भटकाने और साजिश रचने का कोई फायदा नहीं है। आपको राजनीति करने के लिए सामाजिक कार्य करने होंगे। आज एक बार फिर मैं अपनी माताओं और बहनों के सामने शपथ लेती हूं कि मैं जब तक जिंदा हूं, बंगाल के लिए काम करती रहूंगी। बंगाल भारत को एक नई राह दिखाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता को ठग रही है।

Advertisement