Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता की पार्टी ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 40% महिलाओं को टिकट देना हमारा नकल

ममता की पार्टी ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 40% महिलाओं को टिकट देना हमारा नकल

By प्रिन्स राज 
Updated Date

कोलकत्ता। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। तृणमूल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए ये कहा है कि कल उत्तरप्रदेश के अगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ाने का जो फैसला किया है वो हमारी नकल है। ममता बनर्जी (Mamta Banarji) इससे पहले लोकसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दे कर के चुनाव लड़ा चुकि हैं। टीएमसी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कदम को गंभीरता से तभी लिया जा सकता है जब वह यूपी के अलावा बाकी राज्यों में भी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं (Womens) को दे।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

आपको बता दें कि मंगलवार रात लखनऊ दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तरप्रदेश कांग्रेस कर्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने अगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत(Percentage) महिलाओं को टिकट दे कर के चुनाव लड़ाने का घोषणा किया। प्रियंका ने ये घोषणा कर के अन्य पार्टियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पार्टी ने इस फैसले की घोषणा करते हुए अपना नया नारा भी दिया है। महिलाओं की चुनाव में भागीदारी को लेकर के कांग्रेस का दिया नया नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’है।

Advertisement