डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक हादसा सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म से ट्रैक की ओर गया और गुटखा थूकने लगा। ठीक उसी समय तेज रफ्तार से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन ने लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन व्यक्ति ने कोई ध्यान नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी
खैनी थूकने गए… और खत्म हो गई जिंदगी!
तेज़ रफ्तार Vande Bharat Express आई… और एक पल में सब खत्म।
बाढ़, बिहार
पटरी है मज़ाक नहीं है!#Bihar #RailwaySafety #VandeBharat pic.twitter.com/7e0fvJjsfo
पढ़ें :- Viral : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नरहरी झिरवल का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
— Prabhakar Kumar (@prabhakarjourno) March 26, 2026
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं, तो कुछ रेलवे सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दे रहे हैं। रेल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के पास अनावश्यक रूप से न जाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें। उनका कहना है कि प्लेटफॉर्म से नीचे उतरना और ट्रैक के पास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है, खासकर जब हाई-स्पीड ट्रेनें गुजर रही हों। छोटी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।