Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. LPL 2026 से पहले बड़ा एक्शन: रिश्वत देने के आरोप में भारत के पूर्व अंडर-19 स्टार मनजोत कालरा गिरफ्तार

LPL 2026 से पहले बड़ा एक्शन: रिश्वत देने के आरोप में भारत के पूर्व अंडर-19 स्टार मनजोत कालरा गिरफ्तार

By Harsh 
Updated Date

Cricket News: लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मनजोत कालरा को श्रीलंका की स्पोर्ट्स एंटी-करप्शन जांच इकाई ने कथित तौर पर एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

पढ़ें :- पाकिस्तान के स्टार स्पिनर मोहम्मद नवाज पर ICC की बड़ी कार्रवाई, डोपिंग उल्लंघन में 3 महीने का बैन

2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के थे हीरो

27 वर्षीय मनजोत कालरा ने 2018 अंडर-19 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस समय टीम की कप्तानी पृथ्वी शॉ कर रहे थे, जबकि शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और शिवम मावी भी उसी टीम का हिस्सा थे।

LPL खिलाड़ी को पैसे का ऑफर देने का आरोप

श्रीलंकाई जांच एजेंसियों के अनुसार कालरा पर लंका प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे एक खिलाड़ी को कथित तौर पर पैसे की पेशकश करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि संबंधित खिलाड़ी ने घटना के करीब 10 दिन बाद इसकी शिकायत अधिकारियों से की जिसके बाद जांच शुरू हुई और शुक्रवार को कालरा को हिरासत में ले लिया गया।

पढ़ें :- रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, रिटायरमेंट की अटकलें तेज

जाफना किंग्स से जुड़ा है नाम

क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद मनजोत कालरा ने स्पोर्ट्स बिजनेस में कदम रखा था। इस साल वह LPL फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक और निवेशक के रूप में जुड़े थे। आरोप भी इसी फ्रेंचाइजी से जुड़े एक खिलाड़ी को लेकर सामने आए हैं।

तीन खिलाड़ियों ने दर्ज कराई शिकायत

जांच एजेंसियों के मुताबिक, श्रीलंका के क्रिकेटर भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालेज ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों खिलाड़ी मौजूदा सीजन में जाफना किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। शिकायत मिलने के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मामले की जांच तेज की और कालरा को गिरफ्तार कर लिया।

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि बोर्ड इस घटनाक्रम से अवगत है और यदि जांच एजेंसी को किसी भी तरह के सहयोग की जरूरत पड़ती है तो पूरा समर्थन दिया जाएगा। साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इस मामले का टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और LPL 2026 तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। मनजोत कालरा पर लगे आरोपों की जांच अभी जारी है। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी तथ्यों और सबूतों की पड़ताल कर रही हैं। अदालत और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

पढ़ें :- पूरन का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका MI न्यूयॉर्क, स्मिथ-गॉस ने 267 रन चेज कर रच दिया इतिहास
Advertisement