Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मनमोहन सिंह जी को BMW नहीं मारुति 800 से चलना था पसंद…यूपी सरकार के मंत्री ने बताई उनकी सादगी

मनमोहन सिंह जी को BMW नहीं मारुति 800 से चलना था पसंद…यूपी सरकार के मंत्री ने बताई उनकी सादगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है। मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में लोग उन्हें अपने अपने तरीके से याद कर रहे हैं और उनकी सादगी की बातें भी साझा कर रहे हैं। अब यूपी सरकार के मंत्री और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरूण ने बताया कि, उन्हें बीएमडब्ल्यू नहीं मारुति 800 से चलना था पसंद था।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

असीम अरूण ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैं 2004 से लगभग तीन साल उनका बॉडी गार्ड रहा। एसपीजी में पीएम की सुरक्षा का सबसे अंदरुनी घेरा होता है-क्लोज़ प्रोटेक्शन टीम जिसका नेतृत्व करने का अवसर मुझे मिला था। एआईजी सीपीटी वो व्यक्ति है जो पीएम से कभी भी दूर नहीं रह सकता। यदि एक ही बॉडी गार्ड रह सकता है तो साथ यह बंदा होगा। ऐसे में उनके साथ उनकी परछाई की तरह साथ रहने की जिम्मेदारी थी मेरी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

उन्होंने आगे लिखा, डॉ साहब की अपनी एक ही कार थी-मारुति 800, जो पीएम हाउस में चमचमाती काली बीएमडब्ल्यू के पीछे खड़ी रहती थी। मनमोहन सिंह जी बार-बार मुझे कहते-असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो यह है (मारुति)। मैं समझाता कि सर यह गाड़ी आपके ऐश्वर्य के लिए नहीं है, इसके सिक्योरिटी फीचर्स ऐसे हैं जिसके लिए एसपीजी ने इसे लिया है।

लेकिन जब कारकेड मारुति के सामने से निकलता तो वे हमेशा मन भर उसे देखते। जैसे संकल्प दोहरा रहे हो कि मैं मिडिल क्लास व्यक्ति हूं और आम आदमी की चिंता करना मेरा काम है। करोड़ों की गाड़ी पीएम की है, मेरी तो यह मारुति है।

Advertisement