पढ़ें :- Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा
पीएम मोदी ने आगे ‘विकसित भारत’ को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की और कहा कि उनकी ऊर्जा, कौशल और प्रतिबद्धता देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ की भी घोषणा की, जो स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती पर 11-12 जनवरी, 2025 को भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है। इस पहल का उद्देश्य विकसित भारत के लिए आगे की राह पर चर्चा करने और योजना बनाने के लिए देश भर के ऐसे युवाओं को एक मंच पर लाना है, जिनमें लीडरशिप क्वालिटी हो।
उन्होंने आगे कहा ‘कि आज बड़ा ही खास दिन है। आज NCC दिवस है। NCC का नाम सामने आते ही हमें स्कूल-कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं। मैं खुद भी NCC कैंडिडेट रहा हूं इसलिए मैं कह सकता हूं इससे मिला अनुभव मेरे लिए अनमोल है। NCC युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करता है।’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ‘आपने अधिकांश देखा होगा कि हर आपदा में मदद करने के लिए NCC के कैंडिडेट जरूर मौजूद रहते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी से एनसीसी से जुड़ने की भी अपील की।’
पीएम मोदी ने याद दिलाया कि ‘लाल किले की प्राचीर से उन्होंने ऐसे युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया था जिनका कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। ऐसे 1 लाख नए युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई तरह के विशेष अभियान चल रहे हैं।’
पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया
मन की बात में पीएम मोदी ने लखनऊ के रहने वाले वीरेंद्र का जिक्र किया, जो बुजुर्गों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के काम में मदद करते हैं।