Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 20
  3. बिग बॉस में छलका मनोज तिवारी की बेटी रीति का दर्द, बोलीं- ‘रेप और जान से मारने की धमकी मिली’

बिग बॉस में छलका मनोज तिवारी की बेटी रीति का दर्द, बोलीं- ‘रेप और जान से मारने की धमकी मिली’

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Riti Tiwari Statement: बिग बॉस 20 के घर में इस वक्त सिर्फ टास्क और लड़ाइयों की चर्चा नहीं है, बल्कि कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपने अतीत से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। रीति ने बताया कि उन्हें एक वक्त पर रेप और जान से मारने तक की धमकियां मिली थीं।

पढ़ें :- साउथ स्टार Nani की ‘The Paradise’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! तीन दिन में ₹119 करोड़ पार

शो में अपनी बात रखते हुए रीति ने बताया कि इस तरह की धमकियों ने उन्हें काफी परेशान किया था। कैमरे के सामने अपनी पुरानी तकलीफ साझा करते हुए वह भावुक भी नजर आईं। उनके इस खुलासे से यह साफ हुआ कि ग्लैमर और सेलिब्रिटी परिवार से आने के बावजूद उनकी जिंदगी में भी कई ऐसे दौर रहे हैं, जिनसे उन्हें अकेले जूझना पड़ा।

निजी जिंदगी पर खुलकर बोल रही हैं रीति

बिग बॉस के घर में रीति लगातार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। वह अपनी पसंद, रिश्तों और शादी जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय सामने रख चुकी हैं। रीति का कहना है कि वह अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना चाहती हैं और फिलहाल अपने करियर और खुद पर फोकस कर रही हैं।

रीति के लिए बिग बॉस सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि अपनी पहचान को लोगों के सामने रखने का मौका भी बनता दिख रहा है। अब तक उन्हें ज्यादातर लोग मनोज तिवारी की बेटी के रूप में जानते थे, लेकिन शो में वह अपने अनुभवों और बेबाक अंदाज से अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं।

जब कनिका मान ने रीति तिवारी से पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा, ये सब टाइम वेस्ट टाइप लगता है। क्योंकि जब आप एक स्ट्रॉन्ग और इंडिपेंडेंट वुमन हो तो एक खास तरह का आदमी ही आपको समझ सकता है और आपके साथ रह पाता है। मेरी लाइफ में जो भी दो लोग अब तक आए हैं, उन्होंने मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की है, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।’ शायद यही वजह है कि फिलहाल वो किसी रिश्ते या शादी में बंधने के बजाय अपने करियर और अपनी आजादी पर फोकस करना चाहती हैं।

रीति ने अपने माता-पिता के अलगाव का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी मां को सिंगल पैरेंट के तौर पर संघर्ष करते देखा है। इस अनुभव ने उनके रिश्तों को लेकर सोच को भी काफी प्रभावित किया।

पिता से है खास रिश्ता

रीति, भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। मनोज तिवारी और रानी तिवारी ने साल 1999 में शादी की थी और साल 2012 के आसपास दोनों का तलाक हो गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान उनकी बेटी रीति ने ही उन्हें दूसरी शादी (सुरभि तिवारी से) करने के लिए प्रेरित किया था। वहीं माता-पिता के अलग होने के बाद भी रीति का अपने पिता से रिश्ता मजबूत रहा है।

पढ़ें :- 'कैटरीना कैफ' के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, 'परिणीति चोपड़ा' ने दिया करारा जवाब, बोली- ‘नकारात्मक नजरिए से क्यों देखें?’

अब बिग बॉस में अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का खुलासा करने के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रीति का यह बयान सिर्फ उनके फैंस ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement