Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Preview night of Ambani family’s Arts Café में पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे, कैटरीना और माधुरी पर टिकी रही फैंस की निगाहें

Preview night of Ambani family’s Arts Café में पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे, कैटरीना और माधुरी पर टिकी रही फैंस की निगाहें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुकेश और नीता अंबानी के एनएमएसीसी आर्ट्स कैफे की शनिवार को शानदार प्रीव्यू नाइट रखी गई थी। इस इवेंट में कैटरीना कैफ, धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित, शाहरुख समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की ।इवेंट में कैटरीना ने ब्लैक कलर के बॉडीकॉन में कैटरीना ग्लैमरस नजर आ रही थीं। वहीं धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित लैवेंडर कलर के बॉडीकॉन में नजर आयीं।

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

अपने लुक को धक-धक गर्ल ने मैचिंग हील्स और खुले बालों के साथ पूरा किया था। वहीं विद्या बालन ब्लैक कलर के स्टाइलिश गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स के साथ उन्होंने पोनी हेयरस्टाइल रखा।

इसके अलावा अंबानी के इवेंट में जाह्नवी कपूर ने रेड कलर के ऑफ शोल्डर सीक्वीन शॉर्ट्स स्टनिंग दिख रही थीं। मैचिंग हील्स और खुले बालों के साथ जाह्रवी कपूर काफी स्टाइलिश दिख रही थीं।

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल

पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा

वहीं सुहाना खान ने इवेंट में व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक प्रिंटेज ब्लेजर और शॉर्ट्स पहने सिंपल लुक में कहर ढा रही थीं। अगर अनन्या की बात करें तो डीपनेक शॉर्ट्स में अनन्या पांडे भी काफी गॉर्जियस दिख रही थीं। अपने लुक से इवेंट में चार चांद लगा दिया।

अपने लुक को अनन्या पांडे ने मैचिंग हील्स और स्मोकी आई मेकअप के साथ पूरा किया था। इस दौरान अनन्या अपनी मां भावना के साथ नजर आईं। भावना ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत दिख रही थीं। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी इवेंट में नजर आयीं। व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में वे काफी स्टनिंग दिख रही थीं।

पढ़ें :- 'रामायण' पार्ट 2 की रिलीज डेट बदली, अब दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इस दौरान उनके साथ मां महीप कपूर भी मौजूद रहीं। ब्लैक ड्रेस में महीप भी काफी खूबसूरत दिख रही थीं। खुशी कपूर इवेंट में ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दीं। इस दौरान उन्हें हाथ में ब्लैक कलर का हैंड बैग कैरी करते भी देखा गया। वहीं अर्जुन कपूर भी इवेंट में नजर आये। इस दौरान उन्होंने ब्लैक ब्लेजर-पैंट में देखा गया। ब्राउन चश्मा और ग्रे स्नीकर्स पहने एक्टर काफी डैशिंग दिख रहे थे।

Advertisement