Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सितंबर में आधार कार्ड, बैंक हॉलीडे, DA से लेकर एफडी तक कई चीजें बदलीं, जानिए पूरी डिटेल्स

सितंबर में आधार कार्ड, बैंक हॉलीडे, DA से लेकर एफडी तक कई चीजें बदलीं, जानिए पूरी डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Big changes in September 2024: आज यानी रविवार से सितंबर महीने की शुरुआत हो रही है, नए महीने की शुरुआत के साथ हर बार की तरह कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिससे आम आदमी पर सीधा असर पड़ने वाला है। इस महीने होने वाले बदलावों में एलपीजी सिलेंडर, आधार कार्ड (Aadhaar Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card), डीए और FDs समेत कई मुद्दे शामिल हैं। आइये जानते हैं कि सितंबर 2024 में कौन-कौन से बड़े बदलाव हो जा रहे हैं-

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

1-कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

दिल्ली से लेकर मुंबई तक 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट के अनुसार, 1 सितंबर 2024 को दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये, कोलकाता में ये 1764.50 रुपये से बढ़कर 1802.50 रुपये, मुंबई में 1605 रुपये से 1644 रुपये और चेन्नई में 1817 रुपये से 1855 रुपये का हो गया है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2- हवाई ईंधन हुआ सस्ता

सितंबर की पहली तारीख से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतें घटा दी गयी हैं, दिल्ली में यह 97,975.72 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 93,480.22 रुपये किलोलीटर हो गया है। कोलकाता में हवाई ईंधन 1,00,520.88 रुपये प्रति किलोलीटर से कम होकर 96,298.44 रुपये, मुंबई में 91,650.34 रुपये प्रति किलोलीटर से कम होकर 87,432.78 रुपये और चेन्नई में 1,01,632.08 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 97,064.32 रुपये किलोलीटर हो गया है।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

3- क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव

1 सितंबर 2024 से HDFC बैंक ने यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय कर दी है, आज से इस नियम के तहत बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स इन ट्रांजैक्शन्स पर हर महीने अब सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं। इसके अलावा थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर HDFC बैंक कोई रिवॉर्ड नहीं देगा।

4- फर्जी कॉल से जुड़ा नियम

सितंबर की पहली तारीख से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लगने जा रहा है। ट्राई (TRAI) ने देश की टेलीकॉम कंपनियों को फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए ट्राई ने एक सख्‍त गाइडलाइन जारी की है। ट्राई ने जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें।

5- महीने के आधे दिन बैंकों में छुट्टी

पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे

रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ सितंबरमहीने की शुरुआत हो रही है और इस महीने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi), फर्स्ट ओणम (First Onam) और बारावफात जैसे त्योहारों के अलावा अन्य आयोजनों के चलते अलग-अलग राज्यों में 15 दिन बैंक ब्रांचों में कोई कामकाज नहीं होगा। आप बैंक हॉलिडे लिस्ट आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

6- आधार कार्ड फ्री अपडेट का आखिरी मौका

फ्री में आधार कार्ड अपडेट (Free Aadhaar Update) करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की गई है। जिसके बाद आधार कार्ड में कुछ चीजों को फ्री में अपडेट नहीं करा पाएंगे। इससे पहले फ्री में आधार अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया था।

7- स्‍पेशल FD में निवेश से जुड़े नियम में बदलाव

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने स्‍पेशल एफडी 300 दिन, 375 दिन और 444 दिन के टेन्‍योर की डेडलाइन 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। इंडियन बैंक (Indian Bank) ने भी 300 दिन की स्पेशल एफडी की डेडलाइन बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया है। पंजाब एंड सिंध बैंक की स्‍पेशल एफडी की डेडलाइन 30 सितंबर है। एसबीआई (SBI) अमृत कलश स्‍पेशल एफडी स्‍कीम की डेडलाइन भी 30 सितंबर ही रखी गई है। जिसका मतलबा है कि सितंबर के बाद इन एफडी स्‍कीम में निवेश नहीं होगा।

8- DA में होगी बढ़ोतरी

पढ़ें :- इटली, फ्रांस और स्पेन में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र? यूरोप में बढ़ते विरोध की क्या है वजह?

उम्‍मीद की जा रही है कि सितंबर में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी इजाफा करेगी। जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 53 प्रतिशत हो जाएगा। फिलहाल, अभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) 50 फीसदी दिया जा रहा है।

Advertisement