Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. West Bengal Massive fire at a hotel : बीरभूम तारापीठ के होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत

West Bengal Massive fire at a hotel : बीरभूम तारापीठ के होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

West Bengal Massive fire at a hotel  : सावन के सोमवार के दिन बंगाल से भीषण आग हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में भीषण आग लग गई। जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के झुलसने की भी खबर है। खबरों के अनुसार, आग सुबह करीब 5 बजे तारापीठ के मंदिर वाले इलाके में स्थित चार मंजिला होटल की पहली मंजिल पर लगी।

पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी

होटल में उस समय कई श्रद्धालु ठहरे थे। देखते ही देखते कमरों में धुआं भर गया। एक परिवार भी होटल में फंस गया। उनके साथ दो छोटे बच्चे थे। बाहर आग थी और अंदर सांस लेना मुश्किल हो रहा था। परिवार ने बाथरूम में जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

पुलिस के अनुसार,उस समय होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग की जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।

घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। हुई है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ाकर सात कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब मृतकों की संख्या सात हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में कुछ श्रद्धालु भी थे, जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा करने के लिए तारापीठ आए थे।
होटल के अधिकारियों का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव
Advertisement