Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बैंक ऑफ इंडिया में महाफ्रॉड, लॉकर से सोने के 96 पैकेट गायब, पूर्व मैनेजर समेत 3 अफसर हिरासत में

बैंक ऑफ इंडिया में महाफ्रॉड, लॉकर से सोने के 96 पैकेट गायब, पूर्व मैनेजर समेत 3 अफसर हिरासत में

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद। पुलिस की टीम बैंक ऑफ इंडिया की भारौल शाखा से ग्राहकों का करोड़ों रुपये का सोना गायब होने के मामले में जांच कर रही हैं। इसमें नामजद तीन आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है और अरांव थाने में उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस जांच कर रही है कि तिजाेरी की चाबी किन—किन लोगों के पास रहती थी। क्योंकि सोना तिजाेरी खोलकर गायब किया गया है।

पढ़ें :- वाराणसी में हल्दी की रस्म में दूल्हे के दादा की गोली मारकर हत्या, दूल्हा-दुल्हन हिरासत में

थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, बैंक के स्टाफ और मुख्य चाबी धारक बासगांव निवासी दिलीप कुमार पिछले 27 मई से बिना बताए अनुपस्थित था। इसके चलते तिजाेरी से संबंधित कार्य रूका हुआ था। इस बीच उससे कोई संपर्क न होने पर शक हुआ। इसके बाद इस मामले की जानकारी आगरा कार्यालय को दी गई।

जांच के बाद वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधक अंकित और घिरोर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार को 15 जून को भारौल भेजा गया। इसके अलावा वीडियो रिकार्डिंग के साथ जब डुप्लीकेट चाबी से तिजोरी खोली गई तो उसमें गोल्ड के 96 पैकेट कम पाए गए थे जो लोन के बदले रखे गए थे। इतने सोने की कीमत करोड़ो रूपये अनुमान लगाए जा रहे हैं। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले में मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर इसमें पाए गए सभी दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इसमें तिजाेरी की चाबी रखने वाला कर्मचारी भी शामिल है।

पढ़ें :- पहली कक्षा के छात्र से कुकर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
Advertisement