Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Mayank Yadav : ‘लॉकडाउन में डूबा पिता का बिजनेस… स्पाइक्स के लिए भी नहीं थे पैसे’, जानिए तेज गेंदबाजी से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव के बारे में

Mayank Yadav : ‘लॉकडाउन में डूबा पिता का बिजनेस… स्पाइक्स के लिए भी नहीं थे पैसे’, जानिए तेज गेंदबाजी से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव के बारे में

By Abhimanyu 
Updated Date

Know who is Mayank Yadav : आईपीएल में हर बार की तरह इस साल भी दुनिया के कई स्टार तेज गेंदबाज खेल रहे हैं, जिन में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल स्टार्क, एनरिक नोर्किया, लॉकी फर्ग्यूसन और उमरान मलिक जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं। जिनकी तेज रफ्तार और घातक गेंदबाजी के सामने बड़े-बड़े सूरमा पानी मांगते नजर आते हैं। हालांकि, आईपीएल 2024 में एक युवा तेज गेंदबाज ने सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर सबको चौंका दिया है। उसने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दो बार सबसे तेज गेंद फेंकी है। हम बात कर रहे हैं लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) की ओर से खेल रहे मयंक यादव (Mayank Yadav) की। जिनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी ने डेल स्टेन जैसे पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज को भी अपना दीवाना बना दिया है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने 2 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड है। इसके अलावा मयंक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार का विकेट भी चटकाया। इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

इत्तफाक से पिछला सबसे तेज गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी मयंक यादव के ही नाम था। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किमी/घंटा की रफ्तार निकाली थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में कुल 9 बार 150 या उससे अधिक गति की गेंदें डाली थी। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। मयंक यादव की तेज रफ्तार घातक गेंदबाजी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसे में हर कोई उनके बारे जानना चाहता है।

कौन है मयंक यादव? 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

द‍िल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मयंक यादव मूलत: बिहार के सुपौल ज‍िले से ताल्लुक रखते हैं। मयंक का जन्म 17 जुलाई 2002 को दिल्ली के मोतीनगर इलाके में हुआ। वे दाएं हाथ गेंदबाजी करने के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में अच्छी बैटिंग भी कर लेते हैं। मयंक यादव की स्कूलिंग पंजाबी बाग स्थित एसएम आर्या स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली में ही रहकर 12 वीं की परीक्षा पास की। पढ़ाई में वह अच्छे थे। मगर क्रिकेट खेलने में बहुत अच्छे थे। मयंक ने दिल्ली के सोनेट क्लब से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। जहां से भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज क्रिकेटर निकले हैं। मयंक दिल्ली एक सामान्य परिवार से आते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मयंक के पिता प्रभु यादव ने दिल्ली में डुरा इंडिया टोन प्रा लिमिटेड नामक सायरन बनाने वाली कंपनी के मालिक हैं। लॉकडाउन में उनके पिता का बिजनेस डूब गया था और उनके पास स्पाइक्स तक नहीं थे। तब उनकी अकादमी ने उनके लिए स्पेशल स्पाइक्स बनवाए थे। मयंक के पिता प्रभु यादव के बताते हैं कि मयंक, बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौकीन था। पढ़ाई के बाद हमेशा अपने सहपाठी के साथ क्रिकेट मैदान से लेकर गली-कूची तक में खेलते रहता था। क्रिकेट के प्रति अत्यधिक झुकाव के बाद हमलोगों ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया। सबसे पहले मयंक ने अपने स्कूल की ओर से क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

एज ग्रुप के खिलाड़ी नहीं खेल पाते थे गेंद

मयंक यादव ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं जब 14 साल का था, तो उस समय सोनेट क्लब में प्रैक्ट‍िस करता था। वहां मुझे कोच (तारक स‍िन्हा) सर ने बॉल दी, उस समय मेरे एज ग्रुप वाले प्रैक्ट‍िस कर रहे थे, जब मैंने अपने एज ग्रुप वालों को बॉल डाली तो उन्हें काफी ड‍िफ‍िकल्ट हो रहा था, फ‍िर मुझे कोच ने कहा कि सीन‍ियर लोगों के साथ प्रैक्ट‍िस करो। उस समय मुझे कोच सर ने कहा कि तू अपने एज ग्रुप के हिसाब से बहुत तेज गेंद डालता है।’ उस समय तारक स‍िन्हा के अस‍िस्टेंट रहे दवेंद्र शर्मा ने बताया कि कोच तारक सिन्हा उनके टैलेंट से इस कदर प्रभाव‍ित हो गए थे। उन्होंने सोनेट क्लब के अध‍िकारियों से उनसे फीस लेने से मना कर दिया था।

पढ़ें :- ईरान के नए सुप्रीम लीडर को अमेरिका-इजरायल ने खात्मे की दी धमकी, आग बबूला चीन बोला- किसी भी देश की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी

चोट के कारण नहीं खेल पाये आईपीएल 2023 सीजन

मयंक यादव के प्रदर्शन को देखते हुए पहली बार वर्ष 2019 में ही दिल्ली की स्टेट टीम में सेलेक्शन हुआ। फिर, दो साल बाद वर्ष 2022 में आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 20 लाख में उसे खरीद लिया। मयंक यादव को आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में पहुंचाने का सबसे बड़ा हाथ विजय दह‍िया का है। दो साल पहले विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान नेट्स पर मयंक को एक्शन करते देख दहिया दंग रह गए थे। तब लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ काम कर रहे दहिया ने मयंक में इन्वेस्ट करने के लिए कहा था।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मयंक यादव को आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था। हालांकि, चोट के चलते वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। उन्हें वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट लगी थी। हालांकि, आईपीएल 2024 में मयंक को डेब्यू का मौका मिला है और अब वह अपनी रफ्तार से कहर बरपाकर रहे हैं।

मयंक यादव का घरेलू क्रिकेट करियर

पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'

मयंक ने अब तक 2 फर्स्ट क्लास, 17 लिस्ट और 11 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमश: 2, 34 और 15 विकेट चटकाया है। मयंक की टी20 क्रिकेट में भी इकॉनामी रेट सिर्फ 6.48 का ही है। उनका स्ट्राइक रेट भी 13.2 का है। उन्होंने आईपीएल में अब तक खेले दोनों मैचों में 6.83 के शानदार औसत से 6 विकेट चटकाए हैं और आईपीएल में उनका इकॉनामी रेट सिर्फ 5.12 का है।

Advertisement