Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. मयंक यादव ने वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग की तारीफ, कहा-कभी नहीं सोचा 15 साल का लड़का इस तरह धुनाई करेगा

मयंक यादव ने वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग की तारीफ, कहा-कभी नहीं सोचा 15 साल का लड़का इस तरह धुनाई करेगा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज मयंक यादव (Fast bowler Mayank Yadav) ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Young batter Vaibhav Suryavanshi) के प्रदर्शन की तारीफ की है। 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया। तेज गेंदबाज ने उनकी बल्लेबाजी को अविश्वसनीय बताया है और उम्मीद जताई है कि युवा बैटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी सफलता हासिल करेगा। भारत ने जिम्बाब्वे को पहले मैच में सात विकेट से हराया। जिसमें मयंक यादव (Mayank Yadav) ने दो विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (Player of the Match award) जीता और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सिर्फ 18 गेंदों में रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी बनाया।

पढ़ें :- Delhi Premier League 2026 : सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का बल्ला मचा रहा गदर, 4 पारियों में ठोंके 281 रन… टीम इंडिया पर नजर?

उसके पास शानदार प्रतिभा है

वैभव सूर्यवंशी को लेकर उन्होंने कहा कि उसकी बल्लेबाजी अविश्वसनीय है। जब मैंने उसे गेंदबाजी की, तब उसने ऐसे शॉट खेले जिनकी इतनी कम अनुभव वाले युवा खिलाड़ी से उम्मीद नहीं की जा सकती। उसे बल्लेबाजी करते देखना हमेशा आनंद देता है। इस उम्र में उसके पास जो प्रतिभा है, वह शानदार है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का कोई लड़का आएगा और इस तरह सभी गेंदबाजों की धुनाई करेगा। इस बार उसे अपनी टीम में पाकर बहुत अच्छा लगा। आईपीएल में जब हम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले थे, तब उसने हमारी गेंदबाजी की जमकर पिटाई की थी।

15 साल के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने गुरुवार को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। वह पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। 15 साल और 118 दिन की उम्र में, सूर्यवंशी ने टी20 में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रेयस ने बतौर कप्तान जीता मैच

पढ़ें :- नाराज थे सचिन तेंदुलकर, संन्यास के बाद सबसे पहले आया उनका फोन: रोहित-विराट समेत कई दोस्तों ने बात की

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी समर्थन किया और कहा कि हालात की जानकारी होने से इस युवा खिलाड़ी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वैभव यहां खेल चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रन बनाए थे इसलिए उन्हें यहां के हालात का पता है। भारत के 15 साल के बल्लेबाज सूर्यवंशी पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया।

पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 125 रन पर रोकने के बाद 40 गेंद शेष रहते सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। अय्यर ने इस प्रदर्शन को पूरी टीम की कोशिश बताया, हालांकि उन्होंने माना कि बल्लेबाजी पूरी तरह आसान नहीं थी। मैच के बाद अय्यर ने कहा,कि मुझे लगता है कि लड़कों ने जबरदस्त खेल दिखाया। अपनी पहली जीत से मैं बहुत खुश हूं। गुड लेंथ से उछाल मिल रहा था और वह असमान था। मुझे लगा कि दोनों पारियों में ऐसा ही था। मयंक ने जो शुरुआत दी, वह बहुत अच्छी थी।  श्रेयस आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी कप्तानी में श्रृंखला गंवाने के बाद यहां आए थे।

Advertisement