Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. MCD Mayor Election: सदन में हंगामे के बाद AAP और BJP में सियासी वार, संजय सिंह ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप

MCD Mayor Election: सदन में हंगामे के बाद AAP और BJP में सियासी वार, संजय सिंह ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

MCD Mayor Election:  दिल्ली नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है। लेकिन इससे पहले सदन में जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। यही नहीं पार्षदों के बीच हाथापाई की भी नौबत आ गई। दरअसल, ये हंगामा तब शुरू हुआ जब मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू हुआ। इस बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

पढ़ें :- बीजेपी के लोग जानते हैं ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे...अरविंद केजरीवाल का निशाना

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इसको लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि, आम आदमी पार्टी को डर किस बात का है? क्या नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी हार चुकी है? क्या उनको समझ आ गया है कि उनके पार्षद उनका साथ नहीं देंगे? मेयर चुनने के पहले ही इस तरह का हंगामा, ये निश्चित रूप से दिखाता है कि आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है।

संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला
हंगामे के बाद आप और भाजपा के बीच सियासी विवाद और बढ़ गया है। आप नेता संजय सिंह ने इसको लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सदन में भाजपा का खूनी खेल शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को जब जनता ने हर दिया तो वो सदन में गुंडागर्दी करने लगे हैं। दो बार के आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण कुमार पर सदन के अंदर भाजपा वालो ने किया जानलेवा हमला। इस काम में कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ।

Advertisement