1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-आगरा पंचायत राज सम्मेलन में भेदभाव पर भड़के भाजपा विधायक, पंचायत राज अधिकारियों को जमकर कहे अपशब्द

Video-आगरा पंचायत राज सम्मेलन में भेदभाव पर भड़के भाजपा विधायक, पंचायत राज अधिकारियों को जमकर कहे अपशब्द

यूपी के आगरा जिले में मंगलवार को पंचायत राज सम्मेलन (Panchayat Raj conference) के दौरान मंच पर बैठने को लेकर भाजपा विधायक  छोटेलाल वर्मा (BJP MLA Chhote Lal Verma) और चौधरी बाबूलाल (Choudhary Babulal) नाराज हो गए। इस दौरान दो विधायकों ने पंचायत राज अधिकारियों (Panchayat Raj officials) को फटकार ही नहीं लगाई, बल्कि जमकर अपशब्द भी कहे।

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। यूपी के आगरा जिले में मंगलवार को पंचायत राज सम्मेलन (Panchayat Raj conference) के दौरान मंच पर बैठने को लेकर भाजपा विधायक  छोटेलाल वर्मा (BJP MLA Chhote Lal Verma) और चौधरी बाबूलाल (Choudhary Babulal) नाराज हो गए। इस दौरान दो विधायकों ने पंचायत राज अधिकारियों (Panchayat Raj officials) को फटकार ही नहीं लगाई, बल्कि जमकर अपशब्द भी कहे।

पढ़ें :- LPU विवाद के बाद सख्ती: इंटरनेट सेवा बंद, SIT जांच शुरू, 10 दिन तक कैंपस रहेगा बंद, परीक्षाएं रद्द

बता दें कि पंचायत राज सम्मेलन (Panchayat Raj conference) में भाजपा के विधायक चौधरी बाबूलाल और छोटेलाल वर्मा का गुस्सा फूट पड़ा। विवाद महिला विधायक को मंच पर बैठाने और दो अन्य विधायकों को दर्शक दीर्घा में स्थान देने पर हुआ। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल और छोटेलाल वर्मा इस बात को लेकर इस कदर गुस्सा हुए कि पंचायत राज अधिकारियों पर जमकर बरस पड़े।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

विधायक छोटे लाल ने कहा कि पांच बार का विधायक हूं। हम विधायकों से ये सरकार चल रही है। मंच पर पंचायत राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Panchayati Raj Minister Om Prakash Rajbhar), केंद्रीय पशुपालन और पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल (Union Minister of State for Animal Husbandry and Panchayati Raj Prof. SP Singh Baghel) आदि बैठे हुए थे। एक दिवसीय पंचायती राज सम्मेलन (Panchayat Raj conference) में सात राज्यों के जन प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए हैं। दोनों भाजपा विधायकों ने सम्मेलन में सम्मान नहीं मिलने पर कुर्सी से खड़े होकर विरोध दर्ज कराया। इस सम्मेलन में पंचायती राज 20470 विकसित भारत का एक्शन प्लान पर मंथन होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...