Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Melody Toffee Gift : पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को दिया खास गिफ्ट, मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा Thank you

Melody Toffee Gift : पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को दिया खास गिफ्ट, मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा Thank you

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister Giorgia Meloni) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ओर से मिले खास तोहफे के लिए सोशल मीडिया पर आभार जताया। मेलोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, गिफ्ट के लिए धन्यवाद। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि पीएम मोदी (PM Modi)  उनके लिए भारत की मशहूर टॉफी मेलोडी (Melody Toffee) लेकर आए। मेलोनी ने कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी- मेलोडी गिफ्ट (Melody Toffee Gift) में लाए।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने 12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षा चोरी, टेंडर में धांधली को संरक्षण देकर बनाया संगठित अपराध का सिंडिकेट : राहुल गांधी

पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कोलोसियम का भी दौरा किया। इससे पहले मोदी के रोम पहुंचने पर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए लिखा कि रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।

पढ़ें :- केंद्र सरकार के 12 साल: CM योगी ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा-राष्ट्र ने सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित किए
Advertisement