Merry Christmas Wishes: दुनियाभर में आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस फेस्टिवल बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर घरों, स्कूल, कॉलेज, मॉल्स और सड़कों पर क्रिसमस ट्री सजे हुए हैं। दरअसल, क्रिसमस के दिन लोग चर्च में जाते हैं और यीशू मसीह के जन्म की खुशियां मनाते हैं। क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख फेस्टिवल है। वहीं, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है।
पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, अलीगढ़, एटा, बांदा, बाराबंकी समेत इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी
क्रिसमस की बधाई देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, “सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं! यह विशेष दिन हमें ईसा मसीह की प्रेम, दया और करुणा की शाश्वत शिक्षाओं की याद दिलाता है। इस खुशी के अवसर पर, आइए हम समाज में खुशियाँ फैलाने, समानता को बढ़ावा देने और एकता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करें।” पीएम नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस से जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में CBCI में क्रिसमस कार्यक्रम के कुछ क्लिप्स हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं।”
Wishing you all a Merry Christmas.
May the teachings of Lord Jesus Christ show everyone the path of peace and prosperity.
Here are highlights from the Christmas programme at CBCI… pic.twitter.com/5HGmMTKurC
पढ़ें :- होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई पर भड़का ईरान, कहा-इससे हालात और होंगे खराब
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2024
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं, खासकर ईसाई समुदाय के हमारे भाइयों और बहनों को। यह त्यौहार सभी के जीवन को खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य से भर दे, और समाज में शांति और सद्भाव लाए।” लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ!प्रेम और करुणा का यह मौसम आपके जीवन को शांति और खुशियों से भर दे।”