Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Microsoft का सर्वर ठप होने से दुनियाभर के यूजर्स परेशान,एलन मस्क ने ली चुटकी, एंटीवायरस को बताया वायरस

Microsoft का सर्वर ठप होने से दुनियाभर के यूजर्स परेशान,एलन मस्क ने ली चुटकी, एंटीवायरस को बताया वायरस

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। Microsoft का सर्वर ठप होने से दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हो रही है। इसकी वजह से न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम प्रभावित है, बल्कि दुनियाभर की कई कंपनियां भी इससे प्रभावित हुई हैं। फिलहाल इस आउटेज के बारे में कारण स्पष्ट नहीं है। अब इस पर एलन मस्क (Elon Musk)  ने भी चुटकी ली है। एलन मस्क (Elon Musk) ने एक्स हैंडल पर माइक्रोसॉफ्ट पर एक मीम शेयर किया है।

पढ़ें :- पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये का कीमतों में हुआ इजाफा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने 1 अप्रैल से बढ़ाए दाम

सब बंद लेकिन एक्स चालू

एलन मस्क (Elon Musk) ने एक्स पर एक मीम शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति एक्स है जो कि ऊपर है तो नीचे बहुत सारे व्यक्ति खड़े हुए हैं। मस्क ने इसके साथ लिखा है कि बाकी सब बंद है, यह ऐप अभी भी काम करता है। इसके अलावा उन्होंने एक पुराने ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। इसमें उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की तुलना मैक्रोहार्ड से की है। मस्क का ट्वीट

एंटीवायरस को बताया वायरस 

पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

एलन मस्क (Elon Musk) ने एक एक्स यूजर को रिप्लाई देते हुए इस एंटीवायरस को वायरस कहा है। एक यूजर ने क्राइडस्ट्राइक का एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया। जिसके जवाब में मस्क ये रिप्लाई दिया है।

Advertisement