Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Milkipur by-election: नामांकन दाखिल करने से पहले पंचमुखी शिव मंदिर और हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन ​कर आशीर्वाद लिए सपा प्रत्याशी

Milkipur by-election: नामांकन दाखिल करने से पहले पंचमुखी शिव मंदिर और हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन ​कर आशीर्वाद लिए सपा प्रत्याशी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Milkipur by-election: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मिल्कीपुर में पांच फरवरी को वोटिंग होनी है। इससे पहले नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बुधवार को सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

पढ़ें :- Railways Big Decision : ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रहेगा, जानें इसके पीछे क्या है वजह?

नामांकन दाखिल करने से पहले अजीत प्रसाद पिता अवधेश प्रसाद के साथ गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर व सहादतगंज स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किए। इस दौरान अजीत प्रसाद ने शिवलिंग का अभिषेक किया और नामांकन के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय भी मौजूद रहे।

वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए अजीत प्रसाद ने कहा, सपा उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। ये चुनाव बाहरी और घर के प्रत्याशी के बीच होने जा रहा है। मैं यहां पर रहता हूं और भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान बाहर के हैं। जनता हमारे साथ है और इन चुनाव में सपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। साथ ही कहा, हमने सरयू मैया का आशीर्वाद लिया है। हनुमान जी का आशीर्वाद लिया है और भगवान शिव का भी अभिषेक किया है। सपा इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रही है।

बता दें कि, मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए पांच फरवरी को वोटिंग की है। इसके साथ ही चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। वहीं, मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने चंद्रभाव पासवान को प्रत्याशी बनाया है।

 

पढ़ें :- Big Terrorist Attack in Somalia : अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में सोमालिया के 20 सैनिकों की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?

 

Advertisement