Ministry Wise Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट 2024-25 पेश कर दिया है। अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि लगातार शानदार बनी हुई है। भारत की मुद्रास्फीति स्थिर है, जो 4% के लक्ष्य की ओर है। वित्त मंत्री के अनुसार, बजट गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं पर केन्द्रित है। आइए जानते हैं कि बजट में मोदी सरकार के मंत्रालयों के लिए कितने पैसों का प्रावधान किया गया है।
पढ़ें :- RedMagic 11 Air का डिज़ाइन और कलर वेरिएंट आधिकारिक तौर पर सामने आए, कई फीचर्स का भी खुलासा
किस मंत्रालय को मिला कितना पैसा
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय: यह मंत्रालय इस समय नितिन गडकरी के पास है। बजट 2024-25 में उनके मंत्रालय के लिए 544128 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
रक्षा मंत्रालय: यह मंत्रालय राजनाथ सिंह के पास है, बजट 2024-25 में रक्षा मंत्रालय के लिए 454773 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
गृह मंत्रालय: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मंत्रालय के लिए 150983 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
पढ़ें :- 2026 TATA Punch Facelift तगड़े फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च; बुकिंग आज से शुरू
कृषि मंत्रालय: यह मंत्रालय शिवराज सिंह चौहान के पास है। बजट 2024-25 में उनके मंत्रालय के लिए 151851 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
ऊर्जा मंत्रालय: बजट 2024-25 में ऊर्जा मंत्रालय को 68769 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
आईटी और दूरसंचार मंत्रालय: यह मंत्रालय अश्विनी वैष्णव के पास है, बजट 2024-25 में 116342 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
शिक्षा मंत्रालय: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मंत्रालय के लिए 125638 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय: यह मंत्रालय जेपी नड्डा के पास है, बजट 2024-25 में उनके मंत्रालय के लिए 89287 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
पढ़ें :- ग्रीनलैंड बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य? अमेरिकी संसद में नया विधेयक पेश
विदेश मंत्रालय: यह मंत्रालय एस जयशंकर के पास है, बजट 2024-25 में उनके मंत्रालय के लिए 22155 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
शहरी विकास मंत्रालय: बजट 2024-25 में शहरी विकास मंत्रालय के लिए 82577 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
ग्रामीण विकास मंत्रालय: बजट 2024-25 में ग्रामीण विकास मंत्रालय के लिए 265808 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।