1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Volkswagen Tayron R-Line :  नई वोक्सवैगन टैयरॉन R-लाइन स्पेस और पावर का कॉम्बो है ,  जानें इंजन और कीमत

Volkswagen Tayron R-Line :  नई वोक्सवैगन टैयरॉन R-लाइन स्पेस और पावर का कॉम्बो है ,  जानें इंजन और कीमत

आटो कंपनी वोक्सवैगन ने पावर और परफॉर्मेंस का नया कंबीनेशन नई टैयरॉन R-लाइन स्पेस के रूप में पेश किया है। कपनी केी नर्ठ गाड़ी परफॉर्मेंस, कंफर्ट और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का एक परफेक्ट कॉम्बो है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Volkswagen Tayron R-Line : आटो कंपनी वोक्सवैगन ने पावर और परफॉर्मेंस का नया कंबीनेशन नई टैयरॉन R-लाइन स्पेस के रूप में पेश किया है। कपनी केी नर्ठ गाड़ी परफॉर्मेंस, कंफर्ट और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का एक परफेक्ट कॉम्बो है। कार में स्पेश पर्याप्त है। वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी ने 7-सीटर SUV को ₹46.99 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह SUV एक पूरा प्रीमियम अनुभव देने के लिए बनाई गई है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

डिजाइन
Tayron R-Line अपनी मजबूत रोड प्रेजेंस के कारण अलग पहचान बनाती है। लगभग 4.8 मीटर की लंबाई के साथ, यह बड़ी और प्रीमियम दिखती है। “R-Line” स्टाइलिंग में 19-इंच के अलॉय व्हील, ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स और आगे-पीछे कनेक्टेड LED लाइटिंग इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। ये सभी फीचर्स इस SUV को मॉडर्न और दमदार लुक देते हैं।

इंजन
Tayron R-Line में 2.0 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है। यह 204 PS का पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Volkswagen के 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। नए ड्राइवरों के लिए, इसका मतलब है कि SUV न केवल चलाने में आसान है, बल्कि हाईवे और लंबी यात्राओं के लिए भी काफी पावरफुल है। यह केवल 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इस साइज के वाहन के लिए काफी तेज है।

 

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...