देसी टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने एक बड़ा धमाका करते हुए 'टीवीएस एचएलएक्स' (TVS HLX) ने पूरी दुनिया में 50 लाख गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। कंपनी ने शुक्रवार, 5 जून को बताया कि उनकी धांसू मोटरसाइकिल सीरीज 'टीवीएस एचएलएक्स' (TVS HLX) की पूरी दुनिया में 50 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिक चुकी हैं।
नई दिल्ली। देसी टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने एक बड़ा धमाका करते हुए ‘टीवीएस एचएलएक्स’ (TVS HLX) ने पूरी दुनिया में 50 लाख गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। कंपनी ने शुक्रवार, 5 जून को बताया कि उनकी धांसू मोटरसाइकिल सीरीज ‘टीवीएस एचएलएक्स’ (TVS HLX) की पूरी दुनिया में 50 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिक चुकी हैं। कंपनी ने बताया कि उन्होंने इस बाइक को सबसे पहले साल 2013 में अफ्रीका में उतारा था। यह भारत की पहली ऐसी मोटरसाइकिल थी, जिसे खास तौर पर अफ्रीका के मार्केट को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इस सीरीज में 100cc, 125cc और 150cc इंजन वाली मजबूत मोटरसाइकिलें मिल जाती हैं।
अभी ऑफर पाएं
क्या कहती है कंपनी इस शानदार कामयाबी की खुशी मनाने के लिए टीवीएस ने अपनी फैक्ट्री में एक बढ़िया सा प्रोग्राम रखा। इस मौके पर टीवीएस मोटर के सीईओ के. एन. राधाकृष्णन (TVS Motor CEO K.N. Radhakrishnan) और इंटरनेशनल बिजनेस के प्रेसिडेंट पेमैन कारगर (Peyman Kargar, President of International Business) के साथ कंपनी के कर्मचारी और कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। कंपनी ने बताया कि पिछले 10-13 सालों में टीवीएस एचएलएक्स ब्रांड (TVS HLX brand) को दुनिया के 57 से ज्यादा देशों में लोगों ने हाथों-हाथ लिया है।
अफ्रीकी देशों में खूब बिकी
टीवीएस के अनुसार, यह मोटरसाइकिल सीरीज गांवों और छोटे कस्बों में लोगों के आने-जाने के लिए सबसे बड़ा सहारा बन गई है। खासकर अफ्रीका के इलाकों में, जहां आने-जाने के साधन कम हैं, वहां लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि ये मोटरसाइकिलें वहां के लाखों लोगों की रोजी-रोटी का जरिया भी हैं। दरअसल, लोग इसे रोजाना बाइक-टैक्सी के रूप में चलाकर अपनी कमाई करते हैं।
क्या कहते हैं सीईओ
इस बड़ी जीत पर टीवीएस मोटर के सीईओ के. एन. राधाकृष्णन ने कहा, “50 लाख गाड़ियां बेचना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। पिछले 13 सालों में टीवीएस एचएलएक्स ने अपनी मजबूती, भरोसे और बेहद कम मेंटेनेंस के दम पर विदेशी बाजारों में ग्राहकों का दिल जीता है। आज यह बाइक अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका में लाखों लोगों की पहली पसंद बन चुकी है।
इस सीरीज में 6 मॉडल शामिल
मार्केट में अपनी धाक बनाए रखने के लिए कंपनी ने इस सीरीज में एक से बढ़कर एक छह मॉडल्स उतारे हैं। इनमें टीवीएस एचएलएक्स प्लस, टीवीएस एचएलएक्स 125, टीवीएस एचएलएक्स 125 5-गियर, टीवीएस एचएलएक्स 150, टीवीएस एचएलएक्स 150 X और टीवीएस एचएलएक्स 150 F शामिल हैं। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अफ्रीका और बाकी देशों में टीवीएस की यह रफ्तार ग्राहकों के साथ बने इसी मजबूत और पक्के भरोसे की वजह से है।