1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ferrari Amalfi Spider की भारत में एंट्री, सिर्फ 3.3 सेकेंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

Ferrari Amalfi Spider की भारत में एंट्री, सिर्फ 3.3 सेकेंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

फेरारी इंडिया (Ferrari India) ने अपनी नई कार Amalfi Spider को भारत में पेश कर दिया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.6 करोड़ रुपए है। Amalfi Spider फेरारी अमाल्फी ग्रैंड टूरर का कंवर्टिबल मॉडल है। मार्च 2026 में इसके ग्लोबल डेब्यू के कुछ महीनों बाद ही इसे भारत में उपलब्ध करा दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। फेरारी इंडिया (Ferrari India) ने अपनी नई कार Amalfi Spider को भारत में पेश कर दिया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.6 करोड़ रुपए है। Amalfi Spider फेरारी अमाल्फी ग्रैंड टूरर का कंवर्टिबल मॉडल है। मार्च 2026 में इसके ग्लोबल डेब्यू के कुछ महीनों बाद ही इसे भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। इसके कूपे मॉडल (Coupe model) की कीमत बिना एक्सट्रा ऑप्शन के 4.08 करोड़ रुपए है।

पढ़ें :- इस SUV में सनरूफ, 6 एयरबैग और ADAS, साथ ही मिल रही 2.15 लाख रुपये की बंपर छूट, फैमिली के लिए बेस्ट

इंजन और पावर

Amalfi Spider में उसके कूप की तरह ही 3.9 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 640hp और 670nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावर को 8-स्पीड डुअल-क्लच (8-speed dual-clutch) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (Automatic Gearbox) से रियर व्हील्स तक पहुंचाया जाता है। Ferrari का दावा है कि यह कार सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 320kmph है।

इंटीरियर और फीचर्स

Amalfi Spider का इंटीरियर लेआउट इसके कूपे मॉडल जैसा ही है। फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, पैसेंजर के लिए 8.8 इंच की डिस्प्ले, ड्राइवर के लिए 15.6 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, पावर्ड एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीटें, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, कर्व्ड एसी वेंट्स और एल्युमीनियम से बना सेंटर टनल मिलता है।

पढ़ें :- ‘Baby Patrol’ के नाम से एंट्री करेगी Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू

आराम और सेफ्टी फीचर्स

Amalfi Spider में वायरलेस AppleCarplay और Android Auto, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS), एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control)  , ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (Automatic Climate Control) और वायरलेस चार्जिंग पैड (Wireless charging pad) जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। पर्सनलाइजेशन के कई सारे विकल्पों की मदद से खरीदार इस कार की अपहोल्स्ट्री, ट्रिम पीस और कलर स्कीम को अपनी पसंद के हिसाब से खुद चुन सकते हैं। कार में बूट स्पेस की बात करें तो छत बंद होने पर इसमें 255 लीटर और छत फोल्ड देने पर 172 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...