1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. 41 मुकदमों का आरोपी और ₹2 लाख का इनामी बदमाश भानु सिंह एनकाउंटर में ढेर

41 मुकदमों का आरोपी और ₹2 लाख का इनामी बदमाश भानु सिंह एनकाउंटर में ढेर

भानु प्रताप सिंह जिसके खिलाफ लगभग 41 आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रशासन ने इसको पकड़ने के लिए दो लाख रूपये का इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं मौके से अवैध ​हथियार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

अयोध्या। एक अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष शाखा ने महाराजगंज क्षेत्र में कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को एक मुठभेड़ के बाद मृत घोषित कर दिया है। आपको बता दे कि यह घटना महाराजगंज क्षेत्र में ऐमी घाट के पास हुई है। भानु प्रताप सिंह जिसके खिलाफ लगभग 41 आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रशासन ने इसको पकड़ने के लिए दो लाख रूपये का इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं मौके से अवैध ​हथियार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी घेराबंदी की थी। हांलाकि संदिग्ध को रोकने के प्रयास के दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

आपराधिक पृष्ठभूमि

खबरों के मुताबिक, भानु सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह मूल रूप से गोरखपुर का निवासी था और उस पर ढ़ेर सारे हत्या तथा रंगदारी जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर सहित कई जिलों में इनाम घोषित किए गए थे। फिलहाल इस कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी ज़ख्मी हुए हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है। हांलाकि पुलिस बल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रही है।

पढ़ें :- राहुल गांधी का अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत: जितेंद्र सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...