1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. वाराणसी: शादी के 2 म​हीने बाद पति को बताई आप बीती, तो 6 साल बाद सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी

वाराणसी: शादी के 2 म​हीने बाद पति को बताई आप बीती, तो 6 साल बाद सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी

मिर्जामुराद पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से 6 साल तक दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी दशरथ कुमार पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई तब संभव हो सकी, जब एक पति अपनी पत्नी की सालों पुरानी प्रताड़ना को सुनकर उसकी ताकत बना और रूढ़िवादी सोच..

By Harsh 
Updated Date

वाराणसी: मिर्जामुराद पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से 6 साल तक दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी दशरथ कुमार पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई तब संभव हो सकी, जब एक पति अपनी पत्नी की सालों पुरानी प्रताड़ना को सुनकर उसकी ताकत बना और रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ न्याय की लड़ाई लड़ी।

पढ़ें :- Breaking News -ओबरा पावर प्लांट की दोनों यूनिट ठप, यूपी के कई जिलों में छाएगा अंधेरा

2019 से 2025 तक लगातार उसे ब्लैकमेल और प्रताड़ित करता रहा पड़ोसी

मामला 2019 में शुरू हुआ था, जब पीड़िता 10वीं की छात्रा थी। पड़ोस का रहने वाला दशरथ पटेल, जिसे वह चाचा कहती थी। एक रोज वह अपने कोचिंग पर खड़ी थी क्लास चालू होने आधे घंटे का समय था, तभी उसके घर के बगल में रहने वाला दशरथ कुमार उसे बहला-फुसलाकर एक पैथोलॉजी सेंटर ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। बदनामी और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी 2019 से 2025 तक लगातार उसे ब्लैकमेल और प्रताड़ित करता रहा।

शादी के बाद बदला वक्त

सालों तक इस मानसिक और शारीरिक नरक को सहने वाली पीड़िता की जब शादी हुई, तो उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई। पति और परिजनों ने पीड़िता पर उंगली उठाने के बजाय उसका हाथ थामा और मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दशरथ को शराब ठेके के पास से दबोच लिया।

पढ़ें :- यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा,राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर विपक्ष कर सकता है हंगामा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...