1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. टाटा की इस EV पर 1.45 लाख रुपये का डिस्काउंट, रेंज 400 km से ज्यादा, सेफ्टी में भी 5-स्टार

टाटा की इस EV पर 1.45 लाख रुपये का डिस्काउंट, रेंज 400 km से ज्यादा, सेफ्टी में भी 5-स्टार

कार निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान पंच ईवी खरीदने पर अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कार निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान पंच ईवी खरीदने पर अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा पंच ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।

पढ़ें :- देश से डीजल की होगी छुट्टी! अब सिर्फ 20 रुपये लीटर वाले फ्यूल पर चलेंगे बस-ट्रक, नितिन गडकरी ने बताया प्लान

कुछ ऐसा है लुक और डिजाइन

दिखने के मामले में टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV)  अपनी रेगुलर पेट्रोल वाली पंच से काफी अलग और ज्यादा मॉडर्न लगती है। इसके आगे की तरफ दी गई कनेक्टेड एलईडी लाइट बार (LED Light Bar) और क्लोज्ड ग्रिल इसे बिल्कुल नई जनरेशन वाली इलेक्ट्रिक कार का लुक देते हैं। इसके फ्रंट बंपर में ही आपको चार्जिंग पॉर्ट भी मिल जाता है। कार के अंदर 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

400 किमी से ज्यादा है रेंज

टाटा ने पंच ईवी (Tata Punch EV)  को दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शंस के साथ बाजार में उतारा है। पहला है ‘स्टैंडर्ड’ वैरिएंट जिसमें 25 kWh की बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज पर करीब 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है। दूसरा है ‘लॉन्ग रेंज’ वैरिएंट जिसमें बड़ी 35 kWh की बैटरी दी गई है। यह एक बार पूरा चार्ज होने पर 421 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देती है। यह कार सिर्फ 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। यह महज 56 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है।

पढ़ें :- Nissan Tekton Launched : टेक्टॉन SUV दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च , जानें लुक और कीमत

सेफ्टी में हिट बजट में फिट

सुरक्षा के मामले में टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV)  देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। भारत एनसीएपी (BNCAP) क्रैश टेस्ट में इसे एडल्ट और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए पूरे 5-स्टार की रेटिंग मिली है। इसके सभी वैरिएंट्स में 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 9.69 लाख से लेकर टॉप मॉडल के लिए 12.69 लाख रुपये तक जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...