1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Loco Pilot In The Railways: रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए जानें, ​कैसे करें 12वीं के बाद तैयारी?

Loco Pilot In The Railways: रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए जानें, ​कैसे करें 12वीं के बाद तैयारी?

लाखों युवा हर साल भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देखते हैं। जिसमें लोको पायलट की नौकरी सबसे ज्यादा युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह पद सम्मान और लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ट्रेन को सुरक्षित तरीके से चलाने और यात्रियों को समय पर उनके गन्तव्य पर पहुंचाने की जिम्मेदारी लोको पायलट के कंधों पर होती है।

By Sushil Sah 
Updated Date

Loco Pilot In The Railways: लाखों युवा हर साल भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देखते हैं। जिसमें लोको पायलट की नौकरी सबसे ज्यादा युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह पद सम्मान और लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ट्रेन को सुरक्षित तरीके से चलाने और यात्रियों को समय पर उनके गन्तव्य पर पहुंचाने की जिम्मेदारी लोको पायलट के कंधों पर होती है। यदि आप भी 12 वीं के बाद रेलवे में लोको पायलट बनना चाहते हैं तो इसके लिए तय योग्यता, परीक्षा प्रक्रिया और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।

पढ़ें :- Video-दूसरी ट्रेन से फेंकी गई बोतल, जीटी एक्सप्रेस के इंजन का शीशा टूटा, असिस्टेंट लोको पायलट लहूलुहान

कौन होता है लोको पायलट?

ट्रेन का संचालन करने वाला कर्मचारी लोको पायलट होता है। यह सुनिश्चित करता है कि ट्रेन सुरक्षित, निर्धारित गति और समय के अनुसार चले। ट्रेन चलाने के साथ—साथ उसे रेलवे के नियमों, सिग्नलों और सुरक्षा मानकों का पालन भी करना होता है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फैसला लेने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी उसी की होती है। हांलाकि इस करियर की शुरुआत असिस्टेंट लोको पायलट के पद से होती है। लेकिन कर्मचारी अपने अनुभव और विभागीय परीक्षाओं के आधार पर आगे चलकर सीनियर लोको पायलट और अन्य उच्च पदों पर जा सकता है।

12वीं के बाद कैसे बन सकते हैं लोको पायलट?

इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ आईटीआई सर्टिफिकेट या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी होनी चाहिए। इस क्षेत्र के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग जैसे विषय सबसे ज्यादा उपयोगी माने जाते हैं। 10वीं के बाद जो छात्र आईटीआई करते हैं, वे भी रेलवे भर्ती बोर्ड की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा डिप्लोमा या तकनीकी शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका मिलता है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा पास करना जरूरी

इस पद के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा पास करनी होती है। इसके चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके बाद सीबीटी-2 परीक्षा होती है, जिसमें तकनीकी विषयों और इंजीनियरिंग से जुड़े सवाल पूछे जाते है। दोनों परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों को ही कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इस पद पर भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्वेशन कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलती है।

सेलेक्शन के बाद स्पेशल ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों को सबसे पहले असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर नियुक्त किया जाता है फिर उन्हें रेलवे के जोनल ट्रेनिंग सेंटरों में तकनीकी और परिचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाता है। पूरी ट्रेनिंग के बाद वे वरिष्ठ लोको पायलट की निगरानी में ट्रेन संचालन का अनुभव हासिल करते हैं। लेकिन चयन से पहले लोको पायलट की नौकरी में फिजिकल और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट होना जरूरी है। इसके अलावा चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण भी किया जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...