1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-दूसरी ट्रेन से फेंकी गई बोतल, जीटी एक्सप्रेस के इंजन का शीशा टूटा, असिस्टेंट लोको पायलट लहूलुहान

Video-दूसरी ट्रेन से फेंकी गई बोतल, जीटी एक्सप्रेस के इंजन का शीशा टूटा, असिस्टेंट लोको पायलट लहूलुहान

नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस में एक खतरनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के इंजन पर बाहर से फेंकी गई वस्तु टकराने से सामने का शीशा टूट गया, जिससे इंजन में मौजूद असिस्टेंट लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेन संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा और रेलवे अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी...

By Harsh Gautam 
Updated Date

नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस में एक खतरनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के इंजन पर बाहर से फेंकी गई वस्तु टकराने से सामने का शीशा टूट गया, जिससे इंजन में मौजूद असिस्टेंट लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेन संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा और रेलवे अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

पढ़ें :- Loco Pilot In The Railways: रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए जानें, ​कैसे करें 12वीं के बाद तैयारी?

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त एक दूसरी ट्रेन विपरीत दिशा से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी ने चलती ट्रेन से शराब की खाली बोतल और अन्य सामान बाहर फेंक दिया, जो सीधे GT एक्सप्रेस के इंजन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन की विंडशील्ड चकनाचूर हो गई और टूटे कांच के टुकड़े असिस्टेंट लोको पायलट को लग गए। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

हादसे के बाद ट्रेन को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और आगे की यात्रा के लिए दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायल कर्मचारी का इलाज रेलवे अस्पताल में कराया जा रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

RPF ने शुरू की जांच

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि चलती ट्रेनों से सामान फेंकना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

यह घटना गुरुवार तड़के आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सिंगरायकोंडा और उलावापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच रात करीब 1 बजे हुई। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों कुछ यात्रियों ने बचा हुआ खाना और खाली शराब की बोतलें बाहर फेंकी थीं, जो GT एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गईं।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...