1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Dimple Kapadia Birthday: बिना तलाक सुपरस्टार से दूरी, डिंपल की सबसे रहस्यमयी लव स्टोरी!

Dimple Kapadia Birthday: बिना तलाक सुपरस्टार से दूरी, डिंपल की सबसे रहस्यमयी लव स्टोरी!

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार रही डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में फिल्म 'बॉबी' से इंडस्ट्री में कदम रखते हुए तहलका मचा दिया था। उन्होंने अपनी शानदार अभिनय, ग्रेस और अलग अंदाज के दम पर सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। डिंपल कपाड़िया अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। तो आइए डालते हैं एक नजर उनके 69वें बर्थडे और उनकी लव स्टोरी पर

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार रही डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में फिल्म ‘बॉबी’ से इंडस्ट्री में कदम रखते हुए तहलका मचा दिया था। उन्होंने अपनी शानदार अभिनय, ग्रेस और अलग अंदाज के दम पर सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। डिंपल कपाड़िया अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने दिया जनाजे को दिया कंधा, फूट-फूटकर रोई बेटी

राजेश खन्ना से शादी कर सबको चौंकाया

डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में डिंपल कपाड़िया ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी जो उनसे उम्र में 15 साल बड़े थे। उस वक्त डिंपल 16 साल की थीं और राजेश खन्ना 31 साल के थे। सूत्रों के अनुसार, डिंपल कपाड़िया की राजेश खन्ना से पहली मुलाकात अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी और उस वक्त राजेश खन्ना नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब के प्रोग्राम में चीफ गेस्ट के तौर पर आए थे। इसी जगह उनकी मुलाकात डिंपल से हुई और वो पहली नजर में ही उनके दीवाने हो गए। इस मुलाकात के बाद दोनो के बीच नजदीकियां बढ़ी और धीरे—धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1973 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद डिंपल को दो बेटियां हुई, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। हालांकि, कुछ सालों बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई।

डिंपल कपाड़िया ने छोड़ा राजेश खन्ना का घर

राजेश खन्ना से अनबन होने के बाद डिंपल ने अपनी दोनों बेटियों के साथ उनका घर छोड़ दिया था। लेकिन उन्होंने कभी भी राजेश खन्ना को तलाक नहीं दिया। हांलाकि कैंसर की वजह से राजेश खन्ना की तबीयत बिगड़ी तो ये दोनो फिर से साल 2012 में वापस साथ रहने लगे। राजेश के आखिरी वक्त में डिंपल उनकी काफी देखभाल की, लेकिन कैंसर से जंग लड़ते हुए अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पढ़ें :- सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEO

सनी देओल के साथ जुड़ा नाम

जब डिंपल अपनी दो बेटियों के अलग रह रही थीं, तब उनका नाम बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के साथ जुड़ा और फिर दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। इन दोनो ने अर्जुन, मंजिल-मंजिल, आग का गोला, गुनाह और नरसिम्हा जैसी हिट फिल्में दी हैं। उस वक्त सभी अखबारों और मैगजीनों में सनी देओल और डिंपल के रिलेशनशिप को लेकर हैडिंग बनती थी।

क्या सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने की थी सीक्रेट मैरिज?

सूत्रों के अनुसार, सनी देओल की एक्स-गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अमृता सिंह ने सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थीं। अमृता सिंह ने खुद ही एक इंटरव्यू में कहा था कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं और एक-दूसरे के साथ खुश हैं।
जब डिंपल की बहन सिंपल कपाड़िया का निधन साल 2009 में हुआ, तो सनी देओल उस वक्त उनका सहारा बने। इसी बात पर उन दोनो के सीक्रेट मैरिज की खबर सामने आई थी।

पढ़ें :- KBC 18 : पहली बार पहुंचे सनी देओल, पहले ही एपिसोड में आमिर की बात पर बिग बी ने दी वॉर्निंग!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...