उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद अपनी ही सास की खूबसूरती पर ऐसा फिदा हुआ कि उसने अपनी पत्नी का साथ छोड़ दिया और सास से कोर्ट मैरिज कर ली। यह अनोखा मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है..
कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद अपनी ही सास की खूबसूरती पर ऐसा फिदा हुआ कि उसने अपनी पत्नी का साथ छोड़ दिया और सास से कोर्ट मैरिज कर ली। यह अनोखा मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
कोर्ट में शादी, सोशल मीडिया पर एलान
दामाद और सास के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिरकार दोनों ने समाज की परवाह न करते हुए साथ रहने का फैसला किया। दोनों चुपचाप कानपुर नगर कोर्ट पहुंचे और कानूनी रूप से शादी रचा ली। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ने इस शादी को छुपाया नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुलेआम अपनी शादी का एलान कर दिया। वीडियो में दोनों लोगों से अपने इस नए रिश्ते के लिए आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं।
दामाद पर आया सास का दिल, दोनों ने कर ली शादी…
उत्तर प्रदेश : कानपुर देहात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिससे सब हैरान रह गए. दरअसल, एक सास ने अपनी बेटी के पति से ही कोर्ट मैरिज कर ली.दोनों की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.#NewsLeader |… pic.twitter.com/1ZpvcJcCRr
पढ़ें :- Video-वर्ल्ड पोहा डे पर नागपुर में बना एकसाथ 3,000 किलो 'पोहा', शेफ विष्णु मनोहर का अनोखा कारनामा
— News Leader (@NewsLeaderLive) June 8, 2026
परिवार सदमे में, सास-दामाद फरार
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, परिजनों के होश उड़ गए। दामाद अपनी सास को घर से भगा ले गया था, जिसके बाद यह कोर्ट मैरिज हुई। इस कदम से पीड़ित पत्नी और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वहीं मामला गरमाता देख यह नवविवाहित जोड़ा फिलहाल घर से फरार हो गया है और दोनों की तलाश की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे ड्रामे में अभी तक पुलिस की एंट्री नहीं हुई है।