दिल्ली में रविवार शाम को अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के कारण रनवे पर खड़ी ग्राउंड सपोर्ट गाड़ियां और मशीनें अपनी जगह से खिसक गईं और वहां खड़े एयर इंडिया..
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार शाम को अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के कारण रनवे पर खड़ी ग्राउंड सपोर्ट गाड़ियां और मशीनें अपनी जगह से खिसक गईं और वहां खड़े एयर इंडिया के तीन नैरोबॉडी यानी कि छोटे हवाई जहाजों से जा टकराईं। इस टक्कर में तीनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत सर्विस से बाहर कर दिया गया।
बिना चेतावनी आई आंधी, दूसरी एयरलाइंस को भी नुकसान !
हैरानी की बात यह है कि ये ग्राउंड इक्विपमेंट दो अलग-अलग कंपनियों (एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो) के थे जो आंधी के वेग में बहकर विमानों से टकराए। एयरपोर्ट ऑपरेटर के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से मौसम अचानक बदलने की कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई थी, जिससे एयरलाइंस को संभलने का मौका नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, इस खराब मौसम की चपेट में अन्य एयरलाइंस के जहाज भी आए हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर कल शाम आंधी–बारिश के बीच एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए !! pic.twitter.com/6G1XteooqA
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 8, 2026
पढ़ें :- अहमदाबाद में टला बड़ा विमान हादसा, रनवे पर उड़ान भरने को तैयार विमान के सामने आया दूसरा विमान
एयर इंडिया ने इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो क्षतिग्रस्त हुए तीन विमानों में से दो को जल्द ठीक कर उड़ान के लिए तैयार कर लिया जाएगा, जबकि तीसरे विमान को पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है