Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नाबालिग पर बनाया धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव, मना करने पर तेजाब से नहलाने की दी धमकी

नाबालिग पर बनाया धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव, मना करने पर तेजाब से नहलाने की दी धमकी

By Satish Singh 
Updated Date

टोंक। राजस्थान के टोंक जनपद से धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है। यहां पर जबरन एक किशोरी पर निकाह के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। इस बात पर गुस्साएं कोचिंग संचालक और ग्रामीण लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया है। वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, हैवान की तरह नोचा-घसीटा, KGMU धर्मांतरण केस में एसटीएफ की जांच में बड़े खुलासे

टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र के सवाईमाधोपुर चौराहे स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में एक नाबालिग लड़की कोचिंग आती है। इस दौरान रास्ते में नाबालिग को रोक कर आधा दर्जन युवकों ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की धमकी देने लगे। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी देने लगे। इस बात पर किशोरी डर गई और सहमी हुई हालत में अपने कोचिंग पहुंची और वहां अध्यापक को घटना की जानकारी दी। डरी सहमी नाबालिग कोचिंग संस्थान आ गई। वहीं कोचिंग संचालक और अध्यापक जब आरोपियों को समझाने गए तो उनके साथ मारपीट कर दी गई। मामला शुक्रवार देर शाम का है। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोचिंग संचालक के साथ ग्रामीण किशोरी के समर्थन में उतरे

किशोरी के साथ हुई घटना के बाद कोचिंग संचालक और उनके गांव के लोग उसके समर्थन में उतर गए। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 52 पर बाड़ा तिराहे पर एक घंटा तक जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली नाबालिग ने बाड़ा जेरे किला निवासी आमिर मेवाती, ताहिर, सद्दाम खान, राहिल तथा सूर्य नगर निवासी हामिद मेवाती समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पढ़ें :- प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, तीन गांव के 40 लोगों को बुलाया गया; लग्जरी होटल में बुक थे 15 कमरे
Advertisement