Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा सरकार में उपद्रवियों को मिली है खुली छूट, नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए हिंसा फैला रहे: राहुल गांधी

भाजपा सरकार में उपद्रवियों को मिली है खुली छूट, नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए हिंसा फैला रहे: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। भाजपा सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है।

पढ़ें :- Operation Sindoor Shaheed : ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह अपने पुराने बयान को लेकर घिरे, कांग्रेस बोली- हमारे जवानों के बलिदान को छिपाया गया

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, नफ़रत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं। भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। भाजपा सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है।

अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल क़ायम किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि, भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले-नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे।

Advertisement